{"_id":"59f768884f1c1bce538ba082","slug":"16-pwd-engineers-terminated-by-uttar-pradesh-government","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पीडब्ल्यूडी के 16 जूनियर इंजीनियर बर्खास्त, 8-10 वर्षों से थे 'गायब'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पीडब्ल्यूडी के 16 जूनियर इंजीनियर बर्खास्त, 8-10 वर्षों से थे 'गायब'
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 30 Oct 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : amar ujala
योगी सरकार के छह महीने पूरे होने के बाद उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने पीडब्ल्यूडी में मनमानी के खिलाफ बड़ा चाबुक चलाया है। लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे 16 अवर अभियंताओं (जेई) को बर्खास्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा 206 अवर अभियंताओं को बर्खास्तगी का नोटिस जारी कर दिया गया है। इतना ही नहीं, शासन ने विभिन्न मामलों में दागी 78 सहायक अभियंताओं और 127 उससे ऊपर के अभियंताओं को स्क्रीनिंग की दायरे में भी ले लिया है।
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी के प्रमुख अभियंता (नियोजन एवं परिकल्प) एके शर्मा ने यांत्रिक विंग के 16 अवर अभियंताओं की बर्खास्तगी का आदेश जारी किया है। पडब्ल्यूडी के अफसरों के अनुसार, गैरहाजिर रहने वाले 151 अवर अभियंता (सिविल) और 55 अवर अभियंता (विद्युत) के खिलाफ भी जल्द ही बर्खास्तगी का आदेश जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
कोर्ट से उन्हें किसी तरह की राहत न मिल सके, इसलिए बर्खास्तगी के संबंध में अंतिम नोटिस भेजने की औपचारिकता पूरी की गई है।
10 वर्षों से थे लापता
जिन अवर अभियंताओं को बर्खास्त किया गया है। ये 8-10 वर्षों से लापता थे। उनके स्थायी पतों पर नोटिस भेजने के बावजूद किसी तरह का जवाब नहीं आया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।