यूपी को मिले 16 और आईएएस अफसर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश को 16 और आईएएस अफसर मिल गए हैं। केंद्रीय कार्मिक एवं
इनमें से 16 को यूपी काडर मिला है। इन्हें मिलाकर प्रदेश में आईएएस अफसरों की संख्या 495 हो गई है।
अभी तक 479 आईएएस थे। प्रदेश में आईएएस के कुल 592 पद स्वीकृत हैं। इनमें 412 सीधी भर्ती और 180 प्रोन्नति के पद हैं।
कार्मिक एवं प्रशिक्षण
मंत्रालय की ओर से 2012 बैच के 178 आईएएस अफसरों को अलग-अलग राज्यों का
काडर आवंटित किया गया है।
प्रदेश की चांदनी सिंह, प्रियंका निरंजन, राज कमल
यादव, अवनीश कुमार, सुनील कुमार वर्मा को उत्तर प्रदेश काडर मिला है।
दिल्ली की अपूर्वा दुबे और दिव्या मित्तल, बिहार की दीपा अग्रवाल, आर्यका
अखौरी, सत्येंद्र कुमार, अंजू सिंह, रमेश रंजन व संजीव रंजन, मध्य प्रदेश
की हर्षिता माथुर, तमिलनाडु की उमामाहेश्वरी आर और राजस्थान के रवींद्र
कुमार मंडेर को भी यूपी काडर आवंटित किया गया है।
इससे पहले सिविल सेवा
परीक्षा 2011 बैच के 17, 2010 बैच के 16 व 2009 बैच के 11 अफसरों को उत्तर
प्रदेश काडर आवंटित किया गया था।