फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   16 new IAS officers in state

यूपी को मिले 16 और आईएएस अफसर

Sat, 22 Mar 2014 10:21 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 22 Mar 2014 10:21 AM IST
विज्ञापन
16 new IAS officers in state

प्रदेश को 16 और आईएएस अफसर मिल गए हैं। केंद्रीय कार्मिक एवं

विज्ञापन
प्रशिक्षण मंत्रालय ने सिविल सेवा परीक्षा 2012 बैच के 178 अफसरों को काडर आवंटित कर दिया है।

इनमें से 16 को यूपी काडर मिला है। इन्हें मिलाकर प्रदेश में आईएएस अफसरों की संख्या 495 हो गई है।

अभी तक 479 आईएएस थे। प्रदेश में आईएएस के कुल 592 पद स्वीकृत हैं। इनमें 412 सीधी भर्ती और 180 प्रोन्नति के पद हैं।


कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय की ओर से 2012 बैच के 178 आईएएस अफसरों को अलग-अलग राज्यों का काडर आवंटित किया गया है।

प्रदेश की चांदनी सिंह, प्रियंका निरंजन, राज कमल यादव, अवनीश कुमार, सुनील कुमार वर्मा को उत्तर प्रदेश काडर मिला है।

दिल्ली की अपूर्वा दुबे और दिव्या मित्तल, बिहार की दीपा अग्रवाल, आर्यका अखौरी, सत्येंद्र कुमार, अंजू सिंह, रमेश रंजन व संजीव रंजन, मध्य प्रदेश की हर्षिता माथुर, तमिलनाडु की उमामाहेश्वरी आर और राजस्थान के रवींद्र कुमार मंडेर को भी यूपी काडर आवंटित किया गया है।

इससे पहले सिविल सेवा परीक्षा 2011 बैच के 17, 2010 बैच के 16 व 2009 बैच के 11 अफसरों को उत्तर प्रदेश काडर आवंटित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed