फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   16 more infected with covid 19, ex director balrampur hospital died

लखनऊ यूनिवर्सिटी से लेकर चारबाग व आलमबाग डिपो तक हड़कंप, 16 नए केस, बलरामपुर के पूर्व निदेशक की मौत

Sat, 06 Jun 2020 01:04 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Sat, 06 Jun 2020 01:04 PM IST
विज्ञापन
16 more infected with covid 19, ex director balrampur hospital died
प्रतीकात्मक तस्वीर

लखनऊ में कोरोना का प्रकोप फिर तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार को 16 लोग इसकी चपेट में आए। इनमें दस चिनहट के निजामपुर निवासी, तीन जीआरपी सिपाही, एक रोडवेज अधिकारी के अलावा लविवि के जूलॉजी विभाग का शिक्षक शामिल है। वहीं, संक्रमण से शिक्षक के पिता व बलरामपुर अस्पताल के पूर्व निदेशक डॉ. श्याम स्वरूप की मौत हो गई। वह यूपी रेडक्रॉस सोसाइटी के जनरल सेक्रेटरी भी थे। राजधानी में मरीजों की संख्या 463 पहुंच गई है। इनमें 335 यहीं के मूल निवासी हैं।

विज्ञापन


चिनहट से सटे निजामपुर में रहने वाला युवक लोहिया संस्थान में कर्मचारी है। वह ऑपरेशन में इस्तेमाल उपकरणों को भी विसंक्रमित करता था। तीन दिन पहले उसके पॉजिटिव पाए जाने पर परिवार के लोगों की जांच कराई गई। इसमें पत्नी, दो बच्चे और उसके मकान में रहने वाले सात किरायेदार पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन


इन्हें एंबुलेंस ईएमटी हरिओम और पायलट मारुति कुमार ने देर शाम रामसागर मिश्रा अस्पताल में भर्ती कराया। संक्रमण की चपेट में आए परिवार के आस-पास के 22 लोगों के सैंपल जांच को भेजे गए हैं। इससे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिनहट का कर्मचारी और उसके दोस्त सहित पांच लोग संक्रमित मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाके में कुल पॉजिटिव की संख्या 16 हो गई है। ऐसे में हॉटस्पॉट घोषित गुलिस्ता कॉलोनी और मल्हौर में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की 20 टीमों ने घर-घर जाकर सर्दी-जुकाम व बुखार से पीड़ित लोगों की सूची बनाई। तीन दिन बाद इनमें लक्षण बरकरार रहे तो कोराना की जांच कराई जाएगी।

पूर्व निदेशक का बेटा भी चपेट में

प्रवासियों को बाहर लाने में थी ड्यूटी
चारबाग स्टेशन पर पॉजिटिव मिले तीनों जीआरपी जवानों की ड्यूटी चारबाग में स्पेशल ट्रेनों से आने वाले प्रवासियों को बाहर ले जाने में लगाई गई थी। अब तक 31 जवान संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।

ऐशबाग की एलडीए कॉलोनी निवासी बलरामपुर अस्पताल के पूर्व निदेशक डॉ. श्याम स्वरूप की कोरोना ने जान ले ली। वहीं, लखनऊ विश्वविद्यालय के जूलॉजी विभाग में शिक्षक उनके बेटे में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। उनके आवास के आस-पास का इलाका सील कर दिया गया है। लक्षणों के आधार पर पड़ोसियों की जांच होगी।

पॉजिटिव मिले मरीजों को उनकी स्थिति के अनुसार राम सागर मिश्रा अस्पताल, लोकबंधु अस्पताल और केजीएमयू में भर्ती कराया जा रहा है। संबंधित क्षेत्रों में टीमें घर-घर जाकर सर्वे कर रही हैं। बचाव के हर उपाय किए जा रहे हैं। - डॉ. नरेंद्र अग्रवाल, सीएमओ 

अंतिम संस्कार में शामिल लोगों की होगी जांच
बलरामपुर अस्पताल के पूर्व निदेशक डॉ. स्वरूप के निधन की सूचना मिलते की काफी संख्या में डॉक्टर व अन्य लोग पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के मुताबिक अंतिम यात्रा में शामिल समेत लोगों की सूची बनाकर सभी के नमूने लिए जा रहे हैं। इससे पहले डॉ. स्वरूप के बीमार होने की सूचना मिलने पर रेडक्रॉस सोसायटी के भी कर्मचारी उनका हालचाल लेने पहुंचे थे।  

चारबाग बस डिपो में मची अफरातफरी

चारबाग बस अड्डे के अधिकारी के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। वह गुरुवार तक आलमबाग बस अड्डे पर ड्यूटी कर रहे थे। ऐसे में यहां तैनात सौ से अधिक कर्मचारियों की जांच के लिए सीएमओ को पत्र लिखा गया है। सहायक यातायात निरीक्षक आलमबाग टर्मिनल पर ड्यूटी कर रहे थे।

चारबाग स्टेशन व शकुंतला मिश्रा विवि में श्रमिकों को बसों से भेजने के लिए ड्यूटी लगाई गई थी। गुरुवार शाम आलमबाग टर्मिनल से ड्यूटी कर वह घर गए। इसके बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। चारबाग डिपो के एआरएम अमरनाथ सहाय ने बताया कि अधिकारी ने बीच में दो दिन की छुट्टी ली थी। इसी दौरान उन्होंने जांच करवाई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed