फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   16 houses coming under the purview of elevated road in Banthra will be removed

Lucknow News: बंथरा में एलिवेटेड रोड के दायरे में आ रहे 16 घर हटेंगे

Thu, 26 Jun 2025 01:53 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
16 houses coming under the purview of elevated road in Banthra will be removed
निरीक्षण करते डीएम।
सरोजनीनगर। डीएम विशाख जी ने बुधवार को लखनऊ-कानपुर रोड पर बन रही एलिवेटेड रोड में देरी पर निरीक्षण किया। उन्होंने बंथरा में एलिवेटेड रोड के स्लोप की जद में आ रहे 16 घरों को हटाकर उनके परिवारों के लिए जल्द दूसरी जगह मकान बनाकर देने के निर्देश दिए, जबकि नादरगंज तिराहे के पास सड़क चौड़ीकरण में आड़े आ रहे बिजली के खंभे हटाकर तुरंत नाला बनाकर सड़क चौड़ी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इससे पहले उन्होंने अमौसी इंडस्ट्रियल एरिया में जल निकासी की समस्या को लेकर निरीक्षण किया। डीएम ने जल निगम, नगर निगम और तहसीलदार सरोजनीनगर को निर्देश दिए कि औद्योगिक क्षेत्र के बाहर के पानी को बाहर ही निकाला जाए। पीक टाइम में नादरगंज, स्कूटर इंडिया आदि जगहों पर जाम की समस्या निस्तारण के लिए एनएचएआई को निर्देश दिया। ट्रैफिक मार्शल की संख्या बढ़ाने को कहा। एसडीएम सचिन वर्मा, एसीपी कृष्णा नगर विकास पांडेय के अलावा विद्युत विभाग के अधिकारी, ब्लॉक के अधिकारी, डूडा अधिकारी, तहसील के कानूनगो, लेखपाल व स्थानीय पुलिस मौजूद रही। स्थानीय पुलिस भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed