यूपी में सर्वाधिक 16.50 लाख प्रवासी श्रमिक आए, गुजरात से सर्वाधिक 247 ट्रेन आईं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपर मुख्य सचिव गृह एवं सूचना अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि देश में सबसे अधिक 16.50 लाख प्रवासी कामगार उत्तर प्रदेश में आए हैं। अब तक 522 ट्रेनों से 6,65,369 प्रवासी श्रमिक आए हैं।
गोरखपुर में 79 ट्रेन से 92,298 कामगार एवं श्रमिक आए हैं।
प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही ट्रेनों में श्रमिकों का किराये का खर्च प्रदेश सरकार वहन कर रही है। राज्य सरकार ने रेलवे को शनिवार तक 6 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है। 20 करोड़ और भुगतान शीघ्र कर दिया जाएगा।
हरियाणा और राजस्थान से प्रतिदिन 150 से 200 बसें चलाई जा रही हैं। पूर्वोत्तर राज्यों एवं उड़ीसा से शीघ्र ही ट्रेन चलाने की व्यवस्था की जा रही है।
नकारात्मक व ओछी राजनीति कर रही कांग्रेस: योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कांग्रेस पर नकारात्मक व ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया। कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रवासी कामगारों की सेवा में परिवहन निगम की 12 हजार बसें लगाई हैं। अब तक 14 लाख से ज्यादा प्रवासी कामगार प्रदेश में आ चुके हैं।
मुख्यमंत्री कार्यालय ने कई ट्वीट करके कांग्रेस पर निशाना साधा। कहा कि इस वैश्विक महामारी के समय में कांग्रेस पार्टी द्वारा की जा रही नकारात्मक एवं ओछी राजनीति की निंदा होनी चाहिए। औरैया में प्रवासी श्रमिकों की मौत के लिए जिम्मेदार एक ट्रक पंजाब से तथा दूसरा राजस्थान से आया था। यूपी सरकार इस विश्वव्यापी कोरोना संकट के समय अपने प्रवासी कामगारों व श्रमिकों की सकुशल एवं सम्मानजनक वापसी पूरी प्रतिबद्धता से कर रही है।
राजस्थान, पंजाब अथवा जो भी राज्य सरकार प्रवासी कामगारों, श्रमिकों की सूची यूपी सरकार को उपलब्ध करवा रही है, उस राज्य से उनकी सुरक्षित एवं सम्मानजनक वापसी के लिए श्रमिक एक्सप्रेस तथा अन्य सुरक्षित साधन लगाए गए हैं। प्रदेश सरकार ने परिवहन निगम की 12 हजार बसों को तथा प्रत्येक जनपद में जिलाधिकारी के निवर्तन पर 200 अतिरिक्त बसें प्रवासी कामगारों की सेवा में लगाई हैं।