फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   नगर निगम ने चिन्हित किए भू मापि

नगर निगम ने चिन्हित किए भू मापि

Sun, 16 Jun 2019 01:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
नगर  निगम ने चिन्हित किए भू मापि
नगर निगम ने चिह्नित किए 14 भू-माफिया, डीएम को भेजी सूची
विज्ञापन

- कई भू-माफिया ने प्लाटिंग कर बेंच डाली सरकारी जमीन
अमर उजाला ब्यूरो
लखनऊ। नगर निगम ने 14 भू-माफिया चिह्नित किए हैं। उनके नाम-पता सहित सूची जिलाधिकारी को भेज दी है। ये वो लोग हैं, जिन्होंने कब्जा हटाने के बाद फिर नगर निगम की जमीन पर कब्जा कर लिया। इनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज है, लेकिन इसके बाद भी डर नहीं रहे हैं और सरकारी जमीन से कब्जा नहीं छोड़ रहे हैं। कई तो ऐसे हैं जिन्होंने नगर निगम की करोड़ों की कीमती जमीन पर प्लाटिंग कर उसे बेच डाला है।
नगर निगम ने जो रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी है उसमें शामिल औरंगाबाद जागरी के छुआरा खेड़ा गांव निवासी राम स्वरूप यादव उर्फ पप्पू यादव ने खसरा संख्या 95 की 0.124 हेक्टेयर, खसरा संख्या 96 की 0.228 हेक्टेयर, खसरा संख्या 122 की 0.044 हेक्टेयर और खसरा संख्या 131 की 0.025 हेक्टेयर जमीन कर बेंच दिया है। जानकारी के बाद नगर निगम ने निर्माण रोका और एफआईआर दर्ज कराई, लेकिन उसके बाद भी जमीन पर कब्जा है। इसी तरह छुआरा खेड़ा गांव के ही राजकुमार पुत्र द्वारिका और काशी प्रसाद पुत्र कालीचरन ने भी खसरा संख्या 95, 96,122 व 131 की जमीन को कब्जा कर बेच डाला है। कंचनपुर मटियार में हरने वाले जितेंद्र सिंह पुत्र गुरुदत्त ने खसरा संख्या 163 की 4000 वर्ग फीट जमीन पर कब्जा कर मकान बना लिया है।
विज्ञापन

-----
ये चिह्नित हुए शहर के भू-माफिया
अनिल, गंगा खेड़ा कनौसी
जितेंद्र, गंगा खेड़ा कनौसी
अनूप पांडेय, कानपुर रोड रिंग रोड दुबग्गा
सियाराम, कानपुर रोड रिंग रोड दुबग्गा
जगदीश, कानपुर रोड रिंग रोड दुबग्गा
भानु प्रताप सिंह, नरायणपुरी अलीनगर सुनहरा
अजय सिंह, गहरू
सुखवीर यादव, हंस खेड़ा पारा
राम सुरेश यादव, अमौसी
जितेंद्र सिंह, कचंनपुर मटियारी
मोहर्रम अली, चकमल्हौरी
काशी प्रसाद, छुआरा खेड़ा औरंगाबाद जागीर
राजकुमार, छुआरा खेड़ा औरंगाबाद जागीर
रामस्वरूप यादव, छुआरा खेड़ा औरंगाबाद जागीर
------
कोट
अवैध निर्माध ध्वस्त कर खाली कराएंगे जमीन
नगर निगम की जमीन पर कब्जा करने वाले भू-माफिया चिह्नित हो गए हैं। उनकी सूची जिलाधिकारी को भेज दी गई है। जल्द ही भू-माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाकर जमीन खाली कराई जाएगी। जो भी अवैध निर्माण हैं, उनको ध्वस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इंद्रमणि त्रिपाठी, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed