फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   बेकाबू वाहन से कुचलकर बुजुर्ग की मौत

बेकाबू वाहन से कुचलकर बुजुर्ग की मौत

Fri, 14 Jun 2019 01:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
बेकाबू वाहन से कुचलकर बुजुर्ग की मौत
बेकाबू वाहन से कुचलकर बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन



बलरामपुर। बेकाबू वाहन ने सामान लादकर ठेला ले जा रहे बुजुर्ग को रौंद दिया। हादसे में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के महतिनिया निवासी प्रेम कुमार ने गुरुवार को बताया कि उनके पिता सूरजलाल (64) मनकापुर-उतरौला मार्ग पर ठेले से सामान लादकर इटवा जा रहे थे। इटवा गांव के नहर पुल के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ठेले में ठोकर मार दी। इससे सूरजलाल ठेला समेत पलटने से कुचल गए।
विज्ञापन



स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें सीएचसी रेहरा बाजार भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. एनके उपाध्याय ने हालत गंभीर होने पर सूरजलाल को लखनऊ रेफर कर दिया। मगर लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। सूरजलाल की मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक रेहरा बाजार राम समुझ प्रभाकर ने बताया कि मामले की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed