फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   बिजली संकटके विरोध में सड़क पर उतरे लोग, डेढ़ घंटे तक उपकेंद्र का घेराव

बिजली संकट के विरोध में सड़क पर उतरे लोग, डेढ़ घंटे तक उपकेंद्र का घेराव

Tue, 11 Jun 2019 01:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Tue, 11 Jun 2019 01:47 PM IST
विज्ञापन
बिजली संकटके विरोध में सड़क पर उतरे लोग, डेढ़ घंटे तक उपकेंद्र का घेराव
हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
कानपुर रोड स्थित 50 हजार की आबादी बीते रविवार को जबरदस्त बिजली संकट झेलना पड़ा। आधी रात तक बिजली चालू नहीं हुई तो 100 से अधिक लोग सड़क पर उतर आए। इंद्रलोक हाइडिल कॉलोनी स्थित उपकेंद्र का घेराव कर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी उपकेंद्र पर डेढ़ घंटे जमे रहे और बिजली चालू होने के बाद ही हटे। उधर, शहर के कई अन्य इलाकों में भी बिजली आपूर्ति में व्यवधान आया।
विज्ञापन


दरअसल, सरोजनीनगर ट्रांसमिशन उपकेंद्र से 33/11 केवी उपकेंद्र हाईडिल कॉलोनी को आने वाली बिजली का तार शाम छह बजे टूट गया। इससे कानपुर रोड, कृष्णानगर, विजयनगर, नरायणपुरी, केसरी खेड़ा, सिंधू नगर, मानस नगर सहित दो दर्जन निजी कॉलोनियों की बिजली ठप हो गई।
विज्ञापन


इनको पहले वैकल्पिक तरीके से बिजली की सप्लाई की गई, लेकिन कटौती का दौर चलने लगा। रात करीब 8 बजे जब बिजली का लोड बढ़ा तो इंद्रलोक हाईडिल कॉलोनी उपकेंद्र की सप्लाई ठप हो गई। इससे 50 हजार की आबादी में अंधेरा छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बिजली रात 12 बजे तक चालू नहीं हुई तो लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों का आक्रोश देख करके ऑपरेटर व कर्मचारी उपकेंद्र से भाग गए। पुलिस ने उपकेंद्र पहुंच प्रदर्शनकारियों को शांत कराया। कानपुर रोड खंड के अधिशासी अभियंता भरत सिंह ने बताया कि रात करीब एक बजे टूटा तार सही हो पाया, तब बिजली चालू हो सकी। लेकिन बिजली रात करीब 1:45 बजे सामान्य हो सकी।

इंदिरानगर में बिजली तार में लगी आग

इंदिरानगर के सेक्टर 14 शिवाजीपुरम स्थित बिजली पोल पर फैले इंटरनेट एवं केबल के तारों में आग लगने से पूरी रात बिजली गुल रही। बीते शुक्रवार रात की घटना की सूचना उपकेंद्र इंजीनियरों को दी गई पर गुल बिजली को बहाल नहीं कर सके। उपभोक्ताओं के मुताबिक हाईटेंशन एवं एलटी लाइन के नीचे इंटरनेट एवं केबल के तारों का मकड़जाल है। इनमें आए दिन आग लग रही है।

संविदा कर्मियाें ने किया कार्य बहिष्कार
फैजुल्लागंज उपकेंद्र के संविदा कर्मियाें ने सोमवार को मनमाने ढंग से ली जाने वाली ड्यूटी के विरोध में कार्य बहिष्कार शुरू किया है। संविदा कर्मियों के नेता पंकज सिंह परमार घाटमपुरिया ने बताया कि अधिकारियों के द्वारा उनसे आठ घंटे की ड्यूटी के बजाय 24-24 घंटे ड्यूटी कराई जा रही है।

 

वेतन सिर्फ आठ घंटे का ही देते हैं। ओवर ड्यूटी कराए जाने के कारण संविदा कर्मियों की हालत खराब हो रही है। परमार के मुताबिक इस मामले की पावर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष आलोक कुमार को पत्र भेज करके शिकायत की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed