{"_id":"5cfabc39bdec22078a1fdecf","slug":"155993605117-lucknow-news132","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटर के छात्र व हाईस्कूल की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटर के छात्र व हाईस्कूल की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटर के छात्र व हाईस्कूल की छात्रा ने लगाई फांसी
चिनहट व कैंट थानाक्षेत्र में हुई घटना
लखनऊ। चिनहट के कमता स्थित बसंत विहार निवासी इंटर के छात्र अभय राघव (18) ने कमरे में बृहस्पतिवार देर रात फांसी लगा ली। उसका शव शुक्रवार सुबह कमरे में पंखे के कुंडे से रस्सी से लटकता मिला। कमरे में मिली डायरी में छात्र ने सुसाइड नोट लिखा था। पुलिस डायरी जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। दूसरी ओर, कैंट इलाके के कमांड एरिया में रहने वाले सैनिक की साली कीर्ति दत्ता चौहान (18) ने शुक्रवार सुबह फांसी लगा ली। वह दस दिन पहले गर्भवती बहन की देखभाल करने आई थी। कीर्ति हाईस्कूल की छात्रा थी।
कमता चौकी प्रभारी जय प्रकाश यादव के मुताबिक, संजय राघव के बेटे अभय ने इसी वर्ष इंटर की परीक्षा पास की थी। शुक्रवार सुबह काफी देर तक अभय कमरे से नहीं निकला तो परिवारीजन जगाने गए। कई बार आवाज लगाने के बावजूद जवाब नहीं मिलने पर खिड़की से झांका तो उसका शव पंखे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला और पोस्टमार्टम को भेज दिया।
पिता संजय के मुताबिक, अभय कुछ दिनों से गुुमसुम था। उसने बातचीत भी करनी कम कर दी थी। इसके चलते ही उसने यह कदम उठाया होगा। वहीं, चौकी प्रभारी जयप्रकाश के मुताबिक, कमरे से एक डायरी मिली है। इसमें अभय ने लिखा है कि उसकी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। परिवार में मां किरण और एक बहन हैं।
विज्ञापन
वहीं, प्रभारी निरीक्षक कैंट रंजना सचान के मुताबिक, महाराष्ट्र के यवत माल निवासी दत्ता चौहान की बेटी की शादी सैनिक अनिल के साथ हुई है। अनिल की पत्नी गर्भवती है। उसकी देखभाल के लिए साली कीर्ति दत्ता चौहान को दस दिन पहले लखनऊ लेकर आया था। शुक्रवार सुबह अनिल की पत्नी नहाने गई। इस दौरान कीर्ति ने कमरे में फांसी लगा ली। पुलिस के मुताबिक, कीर्ति मानसिक रूप से बीमार थी। वहीं, सेना के अधिकारियों ने कुछ भी बताने से मना कर दिया है।