फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   अवैध निर्माण शिकायत

अवैध निर्माण शिकायत

Sat, 08 Jun 2019 12:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
अवैध निर्माण शिकायत
600 वर्ग फीट का भूखंड बताकर बना दिया मैरिज हॉल
विज्ञापन

- अवैध निर्माण की शिकायत पर एलडीए ने भेजा नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो
लखनऊ। अपट्रॉन पावर हाउस, टिकैत राय कॉलोनी के सामने एलडीए को 600 वर्ग फीट का भूखंड बता मैरिज हॉल का निर्माण कर दिया। बिना पार्किंग के व्यावसायिक उपयोग जहां किया जा रहा है, वहीं सार्वजनिक रास्ते के ऊपर भी कवर करके निर्माण किया जा रहा है। शिकायत के बाद अब एलडीए ने भवन स्वामी को नोटिस दिया है।
जोन-7 के अधिशासी अभियंता को स्थानीय निवासी सैयद अब्दुल रहमान ने शिकायत की है कि एलडीए से बिना नक्शा पास कराए निर्माण किया गया है। विहित प्राधिकारी न्यायालय को भी भवन स्वामी ने बताया कि केवल 600 वर्ग फीट जगह है, जिसमें आवासीय उपयोग ही वह करेगा। इसकी वजह से अवैध निर्माण तोड़ने की कार्रवाई भी एलडीए ने नहीं की। इसका आदेश पूर्व में ही हो चुका है, जबकि मौके पर कई गुना अधिक जमीन है। वहीं अभी भी मैरिज हॉल के रूप में अवैध तरीके से व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है। पार्किंग की भी कोई व्यवस्था नहीं होने से रास्ते में ही वाहन खड़े होते हैं। इससे भी समस्या होती है।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता प्रताप शंकर मिश्रा ने बताया कि शिकायत के बाद मौके पर निरीक्षण कराया गया है। रास्ते को अस्थाई रूप से कवर किया गया है। वहीं व्यावसायिक उपयोग भी मौके पर मिला है। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मैरिज हॉल के भवन स्वामी को नोटिस दिया गया है। एलडीए अपनी कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed