{"_id":"5cfab4eabdec22071e6d7888","slug":"15599341805-lucknow-news71","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम लोकल-","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम लोकल-
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश-आंधी से लुढ़का पारा, मिली मामूली राहत
उमस बरकरार, दो दिन बाद फिर से मौसमी उठापटक के आसार
लखनऊ। बृहस्पतिवार रात आंधी, बारिश के बाद शुक्रवार को मौसम के नरम तेवरों ने तपन भरी गर्मी से मामूली राहत दी। सुबह से रात तक रुक-रुक कर पुरवइया के झोंके चलते रहे तो दिन का पारा भी सरका। अधिकतम तापमान 24 घंटे में 41.6 से गिरकर 38.7 डिग्री हो गया। यह सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम पारा सात डिग्री तक लुढ़का। शुक्रवार को यह 23.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। वायुमंडल में अधिकतम आर्द्रता स्तर 84 प्रतिशत दर्ज होने से उमस हावी रही। इस कारण दोपहर और शाम को हवा के झोंको के बावजूद चिपचिपी गर्मी से राहत नहीं मिली। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्त ने बताया कि दक्षिण पूर्वी हवाओं से वायुमंडल को नमी मिल रही है, हीट वेव कंडीशन जारी है। इससे बृहस्पतिवार रात को अंधड़ के तेवरों ने लोकल सिस्टम के साथ असर दिखाया। अभी हवाओं का विंड पैटर्न दक्षिण-पूर्व बना रहेगा। दो दिनों तक सामान्य रहने के बाद मौसम सोमवार से फिर करवट ले सकता है। राजधानी समेत प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी, अंधड़ चल सकते हैं।