{"_id":"5cec1b98bdec22071212dc79","slug":"15589774819-lucknow-news193","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी में भाजपा नेता की हत्या में तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में भाजपा नेता की हत्या में तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नेता की हत्या में 3 गिरफ्तार
गौरीगंज। बरौलिया के पूर्व ग्राम प्रधान व भाजपा नेता सुरेंद्र प्रताप सिंह की हत्या में पुलिस ने नामजद आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल देसी पिस्टल बरामद कर लिया है।
एसपी राजेश कुमार ने बताया कि हत्या ग्राम प्रधानी की रंजिश को लेकर गई। डीजीपी ने लखनऊ में इस वारदात का खुलासा किया।
सुरेंद्र के बड़े भाई नरेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने गांव के बीडीसी रामचंद्र पासी, धर्मनाथ गुप्ता, नसीम, वसीम और फुरसतगंज थाने के गांव पीढ़ी निवासी अतुल सिंह उर्फ गोलू पर हत्या का केस दर्ज किया था।
इनमें रामचंद्र, धर्मनाथ व नसीम को रविवार रात गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी ने सोमवार को बताया कि गिरफ्तार के लिए एसटीएफ के अलावा स्थानीय पुलिस की पंाच टीमे व अमेठी व सुल्तानपुर की एसओजी लगातार दबिश दे रही थीं। सुरेंद्र अमेठी सांसद स्मृति ईरानी के करीबी रहे हैं।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपियों में नसीम व धर्मनाथ झोलाछाप हैं। धर्मनाथ पहले धनी जलालपुर में क्लीनिक चलाता था। बाद में गांव में ही मेडिकल स्टोर व रेडीमेड कपड़े की दुकान खोल ली। नसीम भी झोलाछाप और गांव में ही क्लीनिक चलाता है।
तनाव को देखते हुए गांव में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है। सीएम ऑफिस व डीजीपी के सक्रिय होने के बाद आईजी अयोध्या डॉ. संजीव कुमार गुप्त ने जिले में कैंप किया।