फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   हादसे में बाल-बाल बचीं सीजेएम, पांच घायल

हादसे में बाल-बाल बचीं सीजेएम, पांच घायल

Mon, 20 May 2019 11:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
हादसे में बाल-बाल बचीं सीजेएम, पांच घायल
हादसे में बाल-बाल बचीं सीजेएम, पांच घायल
विज्ञापन


अयोध्या। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर मसौधा गेट बाजार के पास सोमवार दोपहर सीजेएम सुल्तानपुर आशा रानी सिंह का वाहन विपरीत दिशा में जा रही मैजिक से टकरा गया। हादसे में रिटायर्ड जज समेत पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

वहीं सीजेएम सुल्तानपुर बाल-बाल बच गईं, उन्हें मामूली चोटें आई हैं। उनके सरकारी वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां रिटायर्ड जज समेत दो की हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन


सीजेएम सुल्तानपुर आशा रानी सिंह और रिटायर्ड जज आरपी शुक्ल सोमवार को बोलेरो से अयोध्या के नारी निकेतन का निरीक्षण करने जा रहे थे। मसौधा बाजार में उनकी बोलेरो एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को बचाने के प्रयास में अयोध्या से बीकापुर की ओर जा रहे मैजिक वाहन से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में सीजेएम के वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया तथा रिटायर्ड जज आरपी शुक्ल घायल हो गए। वहीं सीजेएम आशा रानी सिंह को मामूली चोटें आई हैं।

जबकि मैजिक वाहन में सवार दौलतराम (45) निवासी लोकई का पुरवा थाना छावनी जिला बस्ती, शशिकांत प्रजापति पुत्र निवासी तिवारी का पुरवा थाना हैदरगंज, अयोध्या, सुरेश कुमार तिवारी निवासी पछियाना थाना हैदरगंज अयोध्या और सीजेएम का वाहन चालक रामसजीवन भी घायल हो गया।


पूराकलंदर इंस्पेक्टर राहुल कुमार ने बताया कि रिटायर्ड जज समेत सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि सीजेएम को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed