फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   23 मई के बाद 70 साल के भ्रष्टाचार की रिकवरी होगी

23 मई के बाद 70 साल के भ्रष्टाचार की रिकवरी होगी

Thu, 25 Apr 2019 11:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
23 मई के बाद 70 साल के भ्रष्टाचार की रिकवरी होगी
23 मई के बाद 70 सालों के भ्रष्टाचार की रिकवरी होगी: केशव मौर्य
विज्ञापन


गोंडा। गौरा विधानसभा के गिन्नी नगर बाजार में बृहस्पतिवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मोदी सरकार ने जो काम पांच वर्षों में किया वह पिछले 55 सालों में नहीं हो पाया था।

अब सारा विपक्ष मोदी को रोकने के लिए एक हो गया है। विपक्ष के भ्रष्टाचारियों में भय व्याप्त है। कैसरगंज से भाजपा प्रत्याशी कीर्तिवर्धन के आयोजित सभा में उन्होंने कहा कि नकली बुआ-भतीजा व कांग्रेस बीजेपी के विजय रथ को नहीं रोक पाएंगे। 23 मई के बाद 70 सालों के भ्रष्टाचार की रिकवरी होगी।
विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने कहा कि मनमोहन सरकार ने 10 वर्ष केंद्र में भ्रष्टाचार किया तो वहीं सपा-बसपा ने उत्तर प्रदेश को लूटा। जो अपने पिता- चाचा का नहीं हुआ वह बुआ का क्या होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस की सरकार में गरीबों के विकास के पैसे में एक रुपये में से 15 पैसा ही मिलता था। कांग्रेस ने हमेशा देशद्रोहियों व देश को बांटने वालों का समर्थन किया है।

कांग्रेस व समाजवादी पार्टी दोनों के राष्ट्रीय अध्यक्ष इस बार खुद चुनाव हार रहे हैं। अमेठी और रायबरेली की जनता ने कांग्रेस का ऑक्सीजन खत्म कर दिया है। इसके पूर्व में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री ने कहा कि विपक्ष के गठबंधन को जनता करारा जवाब देगी।


केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अटल जी ने परमाणु परीक्षण कर दुनिया को दिखा दिया भारत मजबूत लोकतंत्र है और किसी के आगे झुकने वाला नहीं है। लेकिन गैर भाजपाई सरकारों ने देश को लूटा और भ्रष्टाचार के नये मानक गढ़ डाले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed