फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   शहर में आटो के प्रवेश पर रोक से भड़के चालकों ने लगाया जाम

शहर में आटो के प्रवेश पर रोक से भड़के चालकों ने लगाया जाम

Wed, 30 Jan 2019 11:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
शहर में आटो के प्रवेश पर रोक से भड़के चालकों ने लगाया जाम
शहर में आटो के प्रवेश पर रोक से भड़के चालकों ने लगाया जाम
विज्ञापन



सीतापुर। शहर की यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए आटो रिक्शा चालकों का रूट परिवर्तित कर दिया गया। इससे नाराज आटो चालकों ने बुधवार को ग्रास फॉर्म में आटो खड़े करके मार्ग अवरुद्ध कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।


सूचना पाकर सीओ सिटी ने मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर उन्हें शांत करा यातायात बहाल कराया। उधर, शहर में आटो नहीं चलने से मुसाफिरों को खासी दिक्कतें उठानी पड़ीं।
विज्ञापन



जाम की समस्या के चलते पुलिस ने शहर के अंदर आटो रिक्शा के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। इनके लिए नए रूट तय किया गया है। अब रोडवेज व रेलवे स्टेशन से आने वाले आटो रिक्शा सेक्रेड हार्ट इंटर कॉलेज होते हुए ग्रास फॉर्म के सामने से जीआईसी तक आएंगे। आटो लालबाग नहीं जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



बुधवार को रोडवेज से आटो वालों को शहर के अंदर नहीं आने दिया गया। इससे आटो रिक्शा चालक नाराज हो गए और ग्रास फॉर्म के पास सभी ने अपने वाहन खड़ा करके विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिस रूट से आटो चालक निकलते। उनका आटो रुकवाकर सवारी उतरवा दी जाती।


इससे आम लोगों को परेशान होना पड़ा। सीओ सिटी योगेंद्र सिंह ने आटो रिक्शा चालकों से बातचीत कर उनकी समस्या का समाधान करने का भरोसा दिया। सीओ सिटी ने बताया कि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए रूट बदला गया है।


पहले आटो वाले खुद अपने रूट का निर्धारण कर लें कि उन्हें किस रूट पर चलना है। इसके बाद उनको उस रूट पर चलने की अनुमति दी जाएगी। बिना रूट निर्धारित किए शहर के अंदर आटो रिक्शा नहीं चलने दिया जाएगा।



वहीं आटो रिक्शा चालकों का कहना है कि गुरुवार को रामलीला मैदान में आटो खड़ा करके आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।


आटो रिक्शा चालकों ने मनमानी भी शुुुरू कर दी है। मन्नी चौराहा से लालबाग चौराहे तक का किराया पहले पांच रुपये था। बुधवार को 10 रुपये किराया वसूला गया।


जब सवारियों ने कारण पूछा तो बताया कि पुलिस वाले हर चौराहे पर वसूली करते हैं। शहर के अंदर जाने के लिए पैसे मांगते हैं। इसी वजह से किराया बढ़ाया गया है। किराया दोगुना होने से सवारियों को दिक्कतें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed