{"_id":"5b3bb6604f1c1b9e468b4693","slug":"151530639968-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हक के लिए लेखपालों ने बुलंद की आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हक के लिए लेखपालों ने बुलंद की आवाज
Updated Tue, 03 Jul 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। मांगों को लेकर तहसीलों में लेखपालों की अनिश्चितकालीन हड़ताल चल रही है। मंगलवार को सभी तहसीलों में लेखपालों ने धरना दिया और मांगें पूरी न किए जाने को लेकर प्रदेश सरकार को कोसा। लेखपालों ने कहा कि हक न मिलने तक कामकाज नहीं करेंगे। हड़ताल की वजह से आय, जाति, निवास प्रमाणपत्र बनाने का कार्य ठप है।
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की ओर से सदर तहसील में लेखपालों ने धरना दिया। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार मिश्रा, मंत्री रामअनुज दीक्षित ने कहा कि वेतन उच्चीकरण, लैपटॉप दिए जाने समेत कई लेखपालों की मांगें हैं, जिन्हें पूरा नहीं किया जा रहा है। इस मौके पर लेखपाल जितेंद्र सिंह, अनिल श्रीवास्तव, शिवराज चौहान, सुनील कुमार निगम, रामसजीवन, उमेश दीक्षित, हरि प्रकाश त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।
महराजगंज प्रतिनिधि के मुताबिक तहसील मुख्यालय पर लेखपालों ने धरना दिया और मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। लेखपाल संघ के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह चौहान और महामंत्री रामानुज मिश्र ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर कार्य बहिष्कार जब तक जारी रहेगा, जब तक उनके संगठन की सभी मांगें सरकार द्वारा मान नहीं ली जातीं। इस मौके पर श्रीकांत पांडेय, आद्या प्रसाद, शिवकंठ गुप्ता, गंभीर सिंह, राजेश यादव, अजय चौधरी आदि मौजूद रहे। उधर, डलमऊ में लेखपालों ने तहसील मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। लेखपाल संघ अध्यक्ष राजेंद्र प्रजापति ने बताया कि शासन द्वारा लेखपालों की मांगों की अनदेखी की जा रही है। यदि अब शासन द्वारा मांगें नहीं पूरी की गईं तो लेखपाल संघ आरपार की लड़ाई लड़ेगा। इस मौके पर अजय यादव, वीरेंद्र श्रीवास्तव, दुर्गा प्रसाद सुक्ला, अमृता सिंह मौजूद रहे। सलोन प्रतिनिधि के मुताबिक तहसील मुख्यालयों पर लेखपालों ने धरना देकर प्रदर्शन किया। इस मौैके पर अध्यक्ष संतलाल, संदीप यादव, अभिषेक पटेल, अमित पांडेय, दीपक सिंह, वीरेंद्र कुमार यादव मौजूद रहे। तिलोई प्रतिनिधि के मुताबिक तहसील मुख्यालयों पर लेखपालों ने धरना देकर मांगों को उठाया।