फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   वन विभाग ने उखड़वाए बिजली के खंभे, ग्रामीणों से झड़प

वन विभाग ने उखड़वाए बिजली के खंभे, ग्रामीणों से झड़प

Sat, 14 Apr 2018 12:16 AM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
वन विभाग ने उखड़वाए बिजली के खंभे, ग्रामीणों से झड़प
बिछिया/सुजौली। जंगल से सटे श्रीरामपुरवा गांव में पं. दीनदयाल उपाध्याय विद्युतीकरण योजना के तहत बिजली विभाग ने विद्युतीकरण शुरू करवाया। लेकिन वनग्राम होने की बात कहते हुए वन विभाग ने खंभों को उखड़वा दिया।
विज्ञापन


विद्युतीकरण का कार्य भी रोकवा दिया। इस पर वन विभाग के कर्मचारियों और ग्रामीणों में जमकर झड़प हुई। पंडित दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण जन योजना के तहत ग्राम पंचायत सुजौली के 17 मजरों का विद्युतीकरण होना है।
विज्ञापन


इनमें ग्राम पंचायत के श्रीरामपुरवा, सुखड़ीपुरवा और सत्ताइस सौ पचपन मजरे वन ग्राम परिक्षेत्र में आते हैं। सुबह बिजली विभाग के ठेकेदारों ने श्रीरामपुरवा गांव में बिजली पहुंचाने के लिए खंभे लगाने शुरू किए।
विज्ञापन
विज्ञापन



नौ खंभे लगाए गए लेकिन तभी वन विभाग के कर्मचारी पहुंच गए सभी ने काम को रोकवाकर खंभों को उखड़वा दिया। कहा कि वन क्षेत्र होने के चलते नया निर्माण नहीं हो सकता।


बिजली विभाग के सुपरवाइजर दीपू सिंह ने विरोध किया तो वन कर्मियों ने एफआईआर दर्ज करवाने की बात कही। सुजौली रेंज के वन दरोगा मनोज कुमार पाठक ने भी टीम के साथ पहुंचकर बिजली विभाग के काम का विरोध किया।



इस पर काफी संख्या में गांव के लोग जुट गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने वीरेंद्र कुमार, रुचा, बाबूलाल की अगुवाई में वन विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। टकराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। किसी तरह ग्रामीण शांत हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed