{"_id":"5ac3cc414f1c1bc4618b559b","slug":"151522781249-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवा चार करोड़ से दुरुस्त होंगी जिले की सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवा चार करोड़ से दुरुस्त होंगी जिले की सड़कें
Updated Wed, 04 Apr 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सवा चार करोड़ से दुरुस्त होंगी सड़कें
रायबरेली। शहर की खस्ताहाल सड़कें न सिर्फ चमाचम होंगी, बल्कि खराब पड़े हैंडपंप दुरुस्त कराए जाएंगे। वार्डों में गंदगी न होने पाए, इसके लिए कूड़ेदान रखवाए जाएंगे।
नगर पालिका की ओर से शहर के विकास के लिए 4.19 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। अफसरों के बनाए गए प्रस्ताव को हरी झंडी मिल गई है।
एक पखवारे बाद इस इन कार्यों को शुरू करा दिया जाएगा। अफसरों का मानना है कि शहर के विकास को पटरी पर लाने की कोशिश की जा रही है।
मौजूदा समय में शहर की तीन लाख आबादी है। शहर की कई ऐसी सड़कें हैं, जो बदहाल हैं। इन सड़कों पर चलना मुश्किल हो रहा है।
यही नहीं गर्मी की शुरुआत हो गई है, लेकिन हैंडपंप खराब पड़े हैं। नागरिकों को इन समस्याओं से राहत दिलाने और शहर का विकास कराने के लिए नगर पालिका की ओर से 4.19 करोड़ रुपये से विकास कार्य कराने की कार्ययोजना तैयार की गई है।
पालिका को धन मिल गया है। शहर में कहां-कहां सड़कें खराब हैं। कहां-कहां पर हैंडपंप खराब हैं, इनके चिह्नित कराने का कार्य कराया जा रहा है। यह धन इन्हीं कार्यों में लगाया जाएगा। साथ ही शहर में गंदगी न फैलने पाए, इसके लिए इसी धन से कूड़ेदान रखवाए जाएंगे।