फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   पूर्व विधायक बाबू दृगराज सिंह का निधन

पूर्व विधायक बाबू दृगराज सिंह का निधन

Wed, 17 Jan 2018 10:17 PM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
पूर्व विधायक बाबू दृगराज सिंह का निधन
बहराइच। कैसरगंज के पूर्व विधायक बाबू दृगराज सिंह का मंगलवार रात निधन हो गया। वे लगभग 85 वर्ष के थे। कैसरगंज में आवास पर उनके अंतिम दर्शन के लिए सैकड़ों लोगों का तांता लगा रहा। मुखाग्नि उनके छोटे पुत्र विजय कुमार सिंह ने दी। वे जनसंघ के टिकट पर कैसरगंज से दो बार विधायक बने।
विज्ञापन


पूर्व विधायक दृगराज सिंह वरिष्ठ समाजसेवियों में भी शुमार थे। एलएलबी की पढ़ाई के बाद वे कैसरगंज तहसील में वकालत करने लगे। इसके बाद जनसंघ के टिकट से विधानसभा का चुनाव लड़े और 1967 में चुनाव जीत कर विधायक बने। क्षेत्रीय समस्याओं के लिए विधानसभा में भी उन्होंने आवाज बुलंद की।
विज्ञापन


वे बार एसोसिएशन कैसरगंज के अध्यक्ष भी रहे। उनके छोटे पुत्र विजय कुमार सिंह पूर्व मे जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके है। निधन पर पूर्व विधायक रामतेज यादव, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रदीप यादव, प्राचार्य नीरज वाजपेयी, अशोक कुमार सिंह, रामसतीश वर्मा, नरेन्द्र चौधरी, मंडल अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह, सपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण यादव सहित क्षेत्र के नागरिकों ने शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed