{"_id":"5963c4c74f1c1bc20a8b4738","slug":"151499710663-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अचानक धरती धंसी, देखते ही देखते हो गया गड्ढा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अचानक धरती धंसी, देखते ही देखते हो गया गड्ढा
Updated Mon, 10 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अचानक धरती धंसी, देखते ही देखते हो गया गड्ढा
ऊंचाहार (रायबरेली)। तहसील क्षेत्र के पहलवान का पुरवा मजरे पुरवारा गांव के बाहर खेत में सोमवार को बारिश के कारण जमीन धंस गई। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों का आरोप है कि धरती धंसने की सूचना अफसरों को दी गई, लेकिन कोई गांव नहीं पहुंचा। एसडीएम मदन कुमार ने बताया कि मामले की सूचना तो नहीं मिली है। फिलहाल अपने स्तर से इसे दिखवाएंगे।
जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर ऊंचाहार से चार किलोमीटर दूर गांव पहलवान का पुरवा मजरे पुरवारा है। इसी गांव के निवासी संतोष कुमार का खेत गांव से सटा हुआ है। संतोष के घर के लोग खेत में काम कर रहे थे। उसी दौरान एकाएक जमीन धंसने लगी। जमीन धंसने पर हालांकि सभी लोग बाहर भाग गए। जमीन में कुआं जैसा होल होता चला गया। इससे ग्रामीण सकते में हैं। जमीन धंसने की स्थानीय ग्रामीणों ने सूचना तहसील के अधिकारियों को दी, लेकिन समाचार लिखे जाने तक जमीन धंसे स्थल कोई नहीं पहुंचा था।
गांव पहलवान का पुरवा में जमीन धंसने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, जिसमें कृषि एवं मौसम विभाग की जांच करने वाली टीम के बाद ही स्पष्ट होगा कि किन कारणों से धरती धंसी है। पूर्व प्रधान बच्चाबाबू श्रीवास्तव ने बताया कि लग रहा है कि कुदरत की वजह से ऐसा हुआ है। लोगों में दहशत है कि कहीं गांव के घर न धंस जाएं।