{"_id":"595544514f1c1b9a168b4660","slug":"151498760273-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाएं
Updated Thu, 29 Jun 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत कनेक्शन न मिलने से बिफरीं महिलाएं, प्रदर्शन
बहराइच। शहर के मोहल्ला हमजापुरा में गरीब परिवारों ने बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। शुल्क न देने से तीन परिवारों को अब तक कनेक्शन नहीं मिल सका है। किसी से दो हजार तो किसी से पांच हजार शुल्क की डिमांड की जा रही है। इससे नाराज महिलाओं ने गुरुवार को नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
शहर के हमजापुरा निवासी तारा देवी, दुलारा देवी और राजकली समेत 20 गरीब परिवारों ने विद्युत कनेक्शन के लिए पखवारे भर पूर्व आवेदन किया था। इनमें से अन्य सभी को तो बिजली कनेक्शन मिल गया। लेकिन तारा, दुलारा और राजकली को अब तक कनेक्शन सिर्फ इसलिए नहीं मिल सका है। क्योंकि उन्होंने तार खींचने के लिए पहुंचने वाले विद्युत कर्मियों को मुंहमांगा शुल्क नहीं दिया। महिलाओं का कहना है कि दो से पांच हजार तक की डिमांड की गई है। गुरुवार को आप की प्रदेश प्रवक्ता संतोष कुमारी जब मोहल्ले में पहुंचीं तो महिलाओं ने अपनी व्यथा बताई। इस दौरान सभी ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रांतीय प्रवक्ता का कहना है कि बिजली कर्मी महिलाओं के साथ अपशब्दों का प्रयोग कर अभद्रता करते हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में क्षेत्रीय जेई से बात की गई तो उन्होंने निजी बिजली कर्मी से कनेक्शन जोड़वा लेने की बात कही। इन आरोपों के मामले में अधिशासी अभियंता विद्युत आरिफ अहमद का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं था। अब पता चला है। जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।