{"_id":"593c3ba34f1c1b512f8b45bb","slug":"151497119651-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डूबने से बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डूबने से बच्चे की मौत
Updated Sun, 11 Jun 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झील में डूबकर दो बालकों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
बीकापुर (फैजाबाद)। कोतवाली क्षेत्र के रामबक्श दूबे का पुरवा असकरनपुर में शनिवार शाम दो बालकों की गांव के समीप झील में डूबकर मौत हो जाने से कोहराम मच गया। गांव के पश्चिम लंबी कल्यानी झील है, जिसकी कहीं-कहीं पिछले वर्ष मनरेगा से खोदाई भी कराई गई थी। दो दिन पूर्व हुई बारिश के पानी से खोदाई कराये गये झील के गड्ढों में पानी भर गया था। शनिवार दोपहर करीब दो बजे गांव निवासी आकाश (12) पुत्र अशोक कुमार दूबे व उनके पड़ोसी अभिनव (11) पुत्र कुलदीप झील में नहाने लगे और गहराई में जाने से डूब गये। बालकों को सीएचसी बीकापुर लाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
बिच्छू काटने से बच्चे की सांसें थमीं
हैदरगंज। बिच्छू काटने से एक बालक की मौत हो गयी। थाना क्षेत्र हैदरगंज के हथिगो निवासी कल्लू निषाद का 12 वर्षीय पुत्र संतोष को शुक्रवार को गांव के बाग में खेलते समय बिच्छू ने डंक मार दिया जिसे परिवारीजन जिला चिकित्सालय सुल्तानपुर ले गए थे। वहां चिकित्सकों ने इलाज कर घर वापस भेज दिया। शनिवार को उसकी हालत फिर बिगड़ी और मौत हो गयी।