फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   15000 deepak prepared from cow dung in lucknow

इस दीपावली गोबर के दीयों से जगमग करें अपना आंगन, 15 हजार दीये तैयार, एक लाख का है लक्ष्य

Sat, 10 Oct 2020 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Sat, 10 Oct 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
15000 deepak prepared from cow dung in lucknow
गोबर से तैयार किए जा रहे हैं दीये - फोटो : अमर उजाला

पर्यावरण संरक्षण के लिए इस बार शहर में गोमय दीपावली मनाई जाएगी। गोमती तट स्थित झूले लाल घाट पर गोबर से बने एक लाख दीये जलाए जाएंगे। इसके अलावा लखनऊवासियों को भी गोबर के बने दीये कम से कम कीमत पर उपलब्ध कराने की योजना है। दीये बनाने का काम नगर निगम के कान्हा उपवन में शुरू हो गया है और अब तक करीब 15 हजार दीये तैयार हो गए हैं।

विज्ञापन


इसे लेकर बीते माह गोसेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम नंदन सिंह और नगर आयुक्त अजय द्विवेदी की विशेष बैठक हुई थी। गोसेवा आयोग और नगर निगम की पहल पर कान्हा उपवन में गोबर के दीये बनाने का काम शुरू हो गया है। दीये बनाने का काम स्वयं सहायता समूह की महिलाएं कर रही हैं।
विज्ञापन


संयुक्त निदेशक पशु कल्याण डॉ. अरविंद राव ने बताया कि नगर आयुक्त अजय ने यह निर्देश दिया है कि गोमती तट पर गोमय दीपावली के लिए एक लाख दीये बनाए जाने के बाद जो और दीये बनेंगे वह शहरवासियों को सस्ती कीमत पर उपलब्ध कराए जाएंगे। डॉ. राव का कहना है कि कीमत तो अभी तय नहीं है, मगर प्रयास है कि एक दीये की कीमत दो रुपये से कम ही हो। दीया काफी मजबूत बनाया गया है, जिससे वह गिरने पर टूटता भी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed