{"_id":"5ef88afa1d518e02cc3bad69","slug":"1500-rupees-will-charged-for-corona-check-up-in-kgmu","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजीआई और लोहिया की तरह अब केजीएमयू में भी कोरोना की जांच के लिए देने होंगे 1500 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजीआई और लोहिया की तरह अब केजीएमयू में भी कोरोना की जांच के लिए देने होंगे 1500 रुपये
Sun, 28 Jun 2020 05:51 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 28 Jun 2020 05:51 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
एसजीपीजीआई और लोहिया संस्थान के बाद अब केजीएमयू में भी कोरोना की जांच के लिए शुल्क लिया जाएगा। सिम इमरजेंसी में आने वाले मरीजों एवं उनके तीमारदारों से प्रति जांच 1500 रुपये लिए जाएंगे। ये फैसला केजीएमयू की कार्यपरिषद की शनिवार को हुई बैठक में लिया गया।
विज्ञापन
ऐसे में अब केजीएमयू आने वाले डायलिसिस, कैंसर के मरीजों और सामान्य किस्म की सर्जरी कराने वालों को यह शुल्क देना पड़ेगा। उनके साथ मौजूद तीमारदार को भी जांच के 1500 रुपये जमा करने पड़ेंगे।
विज्ञापन
वहीं, यदि किसी मरीज की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आती है और वह कोरोना वार्ड में भर्ती होता है तो शासन की गाइडलाइन के अनुसार उसका नि:शुल्क इलाज होगा। साथ ही मरीज को कोराना जांच का शुल्क लौटाया जाएगा। इस जांच के लिए केजीएमयू में पीपीपी मॉडल पर किसी एजेंसी को ठेका भी दिया जाएगा।
विज्ञापन