फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   1500 people have been seen without helmet on two-wheeler, Police invoices 961 people

दोपहिया वाहन पर पीछे बिना हेलमेट बैठे 1500 लोग कैमरे में कैद, पुलिस ने 961 का किया ई-चालान

Tue, 12 Nov 2019 03:59 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 12 Nov 2019 03:59 PM IST
विज्ञापन
1500 people have been seen without helmet on two-wheeler, Police invoices 961 people
बंदरियाबाग के पास चेकिंग करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

यातायात माह के तहत सोमवार से दो पहिया वाहन पर दोनों सवारियों के हेलमेट न लगाने पर कार्रवाई को लेकर लखनऊ में विशेष अभियान शुरू किया गया। कैमरों में 1500 वाहन सवार इस नियम को तोड़ते हुए कैद हुए। इनमें से 961 के खिलाफ पुलिस ने ई-चालान की कार्रवाई कर दी है।

विज्ञापन


वहीं, अन्य के भी चालान काटे जाएंगे। एसएसपी कलानिधि नैथानी के निर्देश पर यातायात माह में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। एएसपी यातायात पुर्णेंदु सिंह के मुताबिक, सोमवार को इस नियम का उल्लंघन करने वाले 1500 लोगों की तस्वीर चौराहों पर लगे कैमरों में कैद हुई।
विज्ञापन


पहले दिन 961 लोगों का चालान काटा गया। बाकी का मंगलवार को चालान काटकर नोटिस भेज दिया जाएगा। वहीं, सोमवार को कुल 1197 वाहनों का चालान काटा गया। इसमें 587 लोग बिना हेलमेट और 81 लोग गलत दिशा में वाहन चलाते मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

2.02 लाख रुपये शमन शुल्क वसूला गया

1500 people have been seen without helmet on two-wheeler, Police invoices 961 people
चेकिंग करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के मुताबिक, कुल 2.02 लाख रुपये शमन शुल्क वसूला गया। वहीं, ऑनलाइन पोर्टल पर 2.19 लाख रुपये का जुर्माना जमा कराया गया। पुलिस ने दो वाहन सीज भी किए।

यातायात माह के तहत लोगों को जागरूक करने के लिए टीएसआई जनेश्वर प्रसाद पांडेय व राजेश सिंह ने राहगीरों, ऑटो, विक्रम चालकों को हैंडबिल बांटकर नियमों के बारे में जानकारी दी।

शशि प्रकाश यादव और महेंद्र प्रताप सिंह ने डालीगंज चौराहे पर अभियान चलाया। इसी तरह टीएसआई अभय नाथ मिश्रा और दूधनाथ ने कैंप लगाकर यातायात नियमों के बारे में लोगों को जागरूक किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed