फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   15 stands marked, unruly auto-rickshaws will be curbed

Lucknow News: 15 स्टैंड चिह्नित, बेलगाम ऑटो-ई रिक्शा पर लगेगी लगाम

Wed, 20 May 2026 02:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
15 stands marked, unruly auto-rickshaws will be curbed
लखनऊ। शहर में ऑटो-ई रिक्शा का संचालन व्यवस्थित करने के लिए पहले चरण में ऑटो-ई रिक्शा के 15 ठहराव स्थल (स्टैंड) चिह्नित किए गए हैं। अधिकारियों की समिति की ओर से इस पर मंजूरी देने के बाद ये स्टैंड नियम-कायदों के साथ चलाए जाएंगे। इससे जाम की समस्या भी दूर होगी।
विज्ञापन


यातायात सुगम बनाने के लिए नगर निगम ने ई रिक्शा और ऑटो टैक्सी उपविधि बनाई है और इसे सदन मंजूर भी कर चुका है। उपविधि के तहत प्रतिबंधित मार्गों पर ऑटो-टैंपो और ई रिक्शा चलाना, मनमाना किराया वसूलना, शराब पीकर वाहन चलाना और सवारियों से अभद्रता करने पर कार्रवाई का प्रावधान है। इसके साथ ही ऑटो-ई रिक्शा के संचालन के लिए स्टैंड बनाए जाने हैं। जहां पर इन्हें बनाना है वहां पर कोई विवाद न हो, इसके लिए नगर निगम, एलडीए, लोक निर्माण विभाग, यातायात विभाग के अधिकारियों को मिलाकर समिति बनाई गई है। यही समिति जांच के बाद तय करेगी कि कहां पर स्टैंड बनाए जाएं।
विज्ञापन


अभी चिह्नित 15 स्थानों की सूची पर समिति को सर्वे के बाद निर्णय लेना है। इसे लेकर समिति की बैठक 16 मई को हो गई है, पर रिपोर्ट अभी नहीं आई है। रिपोर्ट आते ही स्टैंड तय हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




अवैध संचालन पर यह होगी कार्रवाई

अधिकृत स्टैंड शुरू होने के बाद प्रतिबंधित मार्ग और शराब पीकर ऑटो-ई रिक्शा चलाते पाए जाने पर जुर्माना लगाए जाने के साथ वाहन को जब्त किया जाएगा। ऑटो-ई रिक्शा चलाने वालों को नगर निगम से लाइसेंस भी लेना होगा। बिना लाइसेंस पकड़े जाने वाले अवैध ऑटो -टैंपो और ई रिक्शा पर 20 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना लगेगा और इसे जमा न करने पर 15 दिन बाद वाहन नीलाम कर दिया जाएगा। लाइसेंस नवीनीकरण के समय भार वाहन वाले चालकों को डॉक्टर से स्वस्थ होने का प्रमाण भी देना होगा।



---

इतना वसूला जाएगा सालाना लाइसेंस शुल्क

निजी ई रिक्शा ड्राइवर सहित पांच सवारी वाला : 800 रुपये

निजी ई रिक्शा भार वाहन : 800 रुपये

ई रिक्शा चालक सवारी व भार लाइसेंस : 200 रुपये

किराये पर दिए जाने वाला पांच सवारी वाला ई रिक्शा : 800 रुपये

किराये पर दिए जाने वाला छह सवारी वाला टैंपो : 1000 रुपये

टैंपो चालक लाइसेंस : 800 रुपये



-----------------

ये जगह की गई चिह्नित

0 चारबाग में रविंद्रालय के सामने।

0 मेडिकल कॉलेज चरक चौराहा कंचन मार्केट के सामने।

0 दुबग्गा सीतापुर रोड बाईपास पर थाने के सामने।

0 पॉलिटेक्निक चौराहा।

0 गोमतीनगर।

0 निशातगंज पुल के नीचे।

0 अवध चौराहा नहरिया रोड।

0 मुंशीपुलिया चौराहा।

0 डालीगंज पुल के नीचे।

0 चिनहट पुल के नीचे।

0 पुरनिया पुल के नीचे।

0 राजाजीपुरम टैंपो स्टैंड।

0 चौपटिया टैंपो स्टैंड

0 बुद्धेश्वर टैंपो स्टैंड

0 बक्शी का तालाब।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed