{"_id":"61d5cd5fe67bd23ae21500e3","slug":"15-positive-including-eight-aiims-nurses-all-patients-were-isolated-200-staff-sampling-active-patients-increased-to-28-in-the-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्स की आठ नर्सों समेत 15 पॉजिटिव : सभी मरीज कराए गए आइसोलेट, 200 स्टाफ की सैंपलिंग, जिले में एक्टिव मरीज बढ़कर 28 हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम्स की आठ नर्सों समेत 15 पॉजिटिव : सभी मरीज कराए गए आइसोलेट, 200 स्टाफ की सैंपलिंग, जिले में एक्टिव मरीज बढ़कर 28 हुए
Wed, 05 Jan 2022 10:24 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 05 Jan 2022 10:24 PM IST
सार
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में बुधवार को आठ नर्स समेत 15 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया। पॉजिटिव मिले मरीजों के संपर्क में आए करीब 200 स्टाफ की आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपलिंग कराई गई।
विज्ञापन
संक्रमितों को कोरोना किट उपलब्ध करातीं डॉ. अदीबा कमाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में बुधवार को आठ नर्स समेत 15 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया। सभी मरीजों को एम्स के आवासीय परिसर में ही आइसोलेट करा दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर मरीजों में दवा की किट बांटी। पॉजिटिव मिले मरीजों के संपर्क में आए करीब 200 स्टाफ की आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपलिंग कराई गई। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 28 हो गई है। वायरस में स्टेन का पता लगाने के लिए सभी मरीजों की जीनोम सीक्वेंसिंग जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
एम्स में दंत रोग विभाग की डॉक्टर व एक स्टाफ नर्स के कोरोना संक्रमित आने के बाद संपर्क में आए नर्सिंग स्टाफ व उनके परिवार के लोगों की आरटीपीसीआर जांच की गई। एम्स ही जांच होने के बाद 15 लोग कोरोना पॉजिटिव हो गए। एम्स में अब तक कोरोना संक्रमित 17 मरीज हो गए हैं। एक साथ 15 लोगों के संक्रमित होने के बाद एम्स में हड़कंप मच गया। मंगलवार रात से बुधवार तक एक-एक करके करीब 200 स्टाफ व अन्य लोगों की आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपलिंग कराई गई है। जिले में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 28 हो गई है।
विज्ञापन
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि एम्स में कोरोना पॉजिटिव पाए गए सभी मरीजों को एम्स में ही आइसोलेट करा दिया गया है। डॉ. अदीबा कमाल के नेतृत्व में टीम ने एम्स पहुंचकर सभी मरीजों को कोरोना किट मुहैया कराई। कंट्रोल रूम से सभी संक्रमितों की जानकारी ली गई है। सभी मरीज स्वस्थ बताए गए हैं।
विज्ञापन
एम्स में बाहर से लौटे स्टाफ को कोरोना जांच कराना अनिवार्य
एम्स के रजिस्ट्रार/ वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी समीर शुक्ला ने बताया कि कोरोना के खतरे को देखते हुए बाहर से लौटने वाले स्टाफ को आरटीपीसीआर जांच कराना अनिवार्य करा दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद वे परिसर में काम करेंगे। कोरोना सुरक्षा और सभी स्टाफ मरीजों को संक्रमण से बचाने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
एनटीपीसी में मां-बेटी के संक्रमित होने से हड़कंप
एनटीपीसी के एक प्रबंधक के बेटे के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद बुधवार को एक कर्मचारी की पत्नी व बेटी कोरोना संक्रमित पाई गईं। कैंप में जांच के दौरान दोनों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। दोनों को होम आइसोलेट किया गया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि मां-बेटी में संक्रमण पाया गया है। आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल भेजा गया है।
एम्स में 15 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। सभी को एम्स परिसर में ही आइसोलेट कराने के साथ ही दवा किट उपलब्ध कराई गई है। एम्स प्रशासन की ओर से संपर्क में आए करीब 200 लोगों की सैंपलिंग की गई है। जिले में कोरोना का संक्रमण बढ़ गया है। ऐसी स्थिति में लोग सतर्कता बरतें।
डॉ. वीरेंद्र सिंह, सीएमओ