फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   15 lakh devotees will gather in Ayodhya on Mahashivratri.

Ayodhya: अयोध्या में महाशिवरात्रि पर उमड़ेंगे 15 लाख श्रद्धालु, प्रशासन के लिए चुनौती बना प्रबंधन

Mon, 24 Feb 2025 07:13 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Mon, 24 Feb 2025 07:13 PM IST
सार

में एक माह से अधिक समय से श्रद्धालुओं का रेला उमड़ रहा है। सोमवार को भी चार लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने अयोध्या पहुंचकर रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। माना जा रहा है कि महाकुंभ के अंतिम स्नान पर्व पर महाशिवरात्रि का संयोग होने के चलते 10 से 15 लाख श्रद्धालु अयोध्या पहुंच सकते हैं।

विज्ञापन
15 lakh devotees will gather in Ayodhya on Mahashivratri.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

महाशिवरात्रि पर रामनगरी में 15 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के उमड़ने की संभावना है। इसको देखते हुए प्रशासन भीड़ नियंत्रण के प्लान पर मंथन करने में जुटा है। महाशिवरात्रि पर नागेश्वरनाथ मंदिर से भव्य शिव बरात भी निकाली जाएगी। शिव बरात अपने तय मार्ग से ही निकलेगी। श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच बरात का प्रबंधन प्रशासन के लिए चुनौती से कम नहीं है।

विज्ञापन


रामनगरी में एक माह से अधिक समय से श्रद्धालुओं का रेला उमड़ रहा है। सोमवार को भी चार लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने अयोध्या पहुंचकर रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। हनुमंतलला के दरबार में माथा टेका। माना जा रहा है कि महाकुंभ के अंतिम स्नान पर्व पर महाशिवरात्रि का संयोग होने के चलते 10 से 15 लाख श्रद्धालु अयोध्या पहुंच सकते हैं। इस दिन भव्य शिव बरात भी निकलेगी। इसमें देवी-देवताओं के स्वरूप की झांकियां आकर्षण का केंद्र होती है।
विज्ञापन


बरात का दर्शन करने के लिए भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसे देखते हुए क्राउड मैनेजमेंट प्लान को अपडेट किया गया है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ाई गई है। सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है। श्रद्धालुओं को दर्शन में अधिक समय लग सकता है, लेकिन व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन किसी भी प्रकार की ढील नहीं देगा। रामपथ की एक लेन श्रद्धालुओं के लिए आरक्षित की गई है। दूसरी लेन से ही बरात निकालने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नागेश्वरनाथ में जलाभिषेक को बनेगी 14 कतार
सीओ अयोध्या अभिषेक तिवारी ने बताया कि महाशिवरात्रि पर अधिकांश श्रद्धालु नागेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए पहुंचेंगे। आस-पास के जिलों से भी श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। नागेश्वरनाथ व क्षीरेश्वरनाथ मंदिर में शिवपूजन के लिए रेला उमड़ता है। इसको देखते हुए नागेश्वरनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन के लिए 14 कतारें बनाई जा रही हैं। श्रद्धालुओं को जत्थों में प्रवेश दिया जाएगा। एक जत्था बाहर निकलने के वाद ही अगला जत्था प्रवेश करेगा। मंदिर से निकलने वाली भीड़ को दुर्गागंज, माझा और घाट के रास्ते बाहर निकाला जाएगा ताकि अधिक भीड़ जमा न हो।

रात आठ बजे निकलेगी बरात, 500 बरातियों को अनुमति

महाशिवरात्रि पर शिव बारात निकालने की अनुमति दी गई है, हालांकि बरात के मार्ग में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बरात रामपथ से ही निकाली जाएगी। नागेश्वरनाथ मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधक सभा पति तिवारी के प्रार्थना पत्र पर जारी अनुमति पत्र के मुताबिक शिव बारात नागेश्वरनाथ मंदिर से शुरू होकर राम की पैड़ी, गांधी आश्रम, तुलसी उद्यान, पोस्ट ऑफिस तिराहा होते हुए हनुमानगढ़ी और क्षीरेश्वरनाथ मंदिर तक जाएगी। यहां बरात का अभिनंदन होगा। क्षीरेश्वरनाथ मंदिर में भव्य झांकी भी सजेगी। वापसी में दशरथ महल, कनक भवन, वेद मंदिर, कटरा पुलिस चौकी, अशर्फी भवन, गोला बाजार चौराहा होते, हुए तुलसी उद्यान लौटेगी। बरात रात आठ बजे से 10 बजे तक निकाली जाएगी। बरात में केवल 500 श्रद्धालुओं को शामिल होने की अनुमति होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed