फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   15 injured in an accident in Gosaiganj in Sultanpur.

Sultanpur: पुलिया से टकराकर गड्ढे में पलटी हिमाचल प्रदेश के श्रद्धालुओं से भरी बस, 15 श्रद्धालु जख्मी

Tue, 11 Feb 2025 02:55 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, गोसाईगंज (सुल्तानपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, गोसाईगंज (सुल्तानपुर) Published by: ishwar ashish Updated Tue, 11 Feb 2025 02:55 PM IST
सार

सुल्तानपुर के गोसाईगंज थाना बासूपुर गांव के पास हुई दुर्घटना में 15 यात्री घायल हो गए। सभी यात्री हिमाचल प्रदेश के हैं। हादसा तब हुआ जब बस पुलिया से टकराकर गड्ढे में पलट गई।

विज्ञापन
15 injured in an accident in Gosaiganj in Sultanpur.
पुलिया से टकराकर पलटी बस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सुल्तापुर जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के बरौंसा बेलहरी रोड पर बासूपुर के मंगलवार सुबह हिमाचल प्रदेश के श्रद्धालुओं से भरी बस पुलिया से टकराकर गड्ढे में पलट गई। दुर्घटना में बस में सवार 22 यात्रियों में से 15 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से सभी घायलों को बचा लिया गया। घायलों को 102 और 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयसिंहपुर पहुंचाया गया। डॉ. सुरेंद्र पटेल की निगरानी में सभी घायलों का इलाज किया गया।
विज्ञापन


घायलों में अंजना शर्मा, चंद्रकांता, लक्ष्मी, गीता देवी समेत अन्य श्रद्धालु शामिल हैं। एक गंभीर घायल महिला श्रद्धालु सुषमा भारद्वाज को आंतरिक चोटों की जांच के लिए मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रद्धालुओं ने बताया कि वे अयोध्या में रामलला के दर्शन करने के बाद काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए जा रहे थे। प्रशासन की ओर से एसडीएम जयसिंहपुर शिवप्रसाद और तहसीलदार मयंक मिश्रा ने घटनास्थल का दौरा किया और घायलों का हाल जाना। स्थानीय प्रशासन श्रद्धालुओं की हर संभव मदद कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed