फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   15 houses are burned out in katrabazar in Gonda.

Gonda: बिजली की शार्ट सर्किट से लगी भीषण आग से फूस के 15 मकान जलकर राख, तीन मवेशी झुलसे

Fri, 26 Apr 2024 05:23 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, कटराबाजार (गोंडा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कटराबाजार (गोंडा) Published by: ishwar ashish Updated Fri, 26 Apr 2024 05:23 PM IST
सार

बिजली की शार्ट सर्किट से लगी भीषण आग में गोंडा के कटराबाजार में फूस के बने 15 घर जलकर राख हो गए। तीन मवेशियों की झुलसने से मौत हो गई।

विज्ञापन
15 houses are burned out in katrabazar in Gonda.
आग से जलकर राख हुई बाइक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजली की शार्ट-सर्किट से लगी आग में लगभग 15 फूस के घर व उसके भीतर रखा सामान जलकर राख में तब्दील हो गया। तीन मवेशियों की जलकर मौत हो गई जबकि दो की हालत गंभीर है। सूचना के दो घंटे के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंची तब तक ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा चुका था।

विज्ञापन


कटराबाजार थाना क्षेत्र के गंडाही अहिरनपुरवा के पूर्व प्रधान विनोद ने बताया कि उदयभान यादव का परिवार बृहस्पतिवार की रात शादी समारोह में परसपुर गया था। उनके घर में अचानक शार्ट-सर्किट होने के कारण आग लग गई। हवा चलने के कारण चिन्गारी ने अन्य घरों तक भी पहुंच गई। बगल में स्थित प्यारेलाल का छप्पर भी जलने लगा। जिसमें एक भैंस झुलस गई। वहीं, भगीरथ की मोटरसाइकिल जल गई। राजकुमार की एक भैंस झुलस गई। रामभुलावन के तीन मवेशियों की झुलस कर मौत हो गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यादवलैंड फतह करने के लिए पहली बार मुखर हुई भाजपा, मुलायम के नहीं रहने पर खत्म हुआ सियासी लिहाज
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अमेठी का वायनाड कनेक्शन... शुभ मुहूर्त में आएंगे राहुल गांधी, प्रत्याशी पर अभी तक सस्पेंस; बसपा भी है चुप

 
इसके अलावा नानमून, विजय कुमार, लहरी यादव, अवधराम, चिंताराम, ननके, रक्षाराम, गोपीनाथ, पप्पूलाल और जिलेदार यादव के घर गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ितों ने बताया कि गेहूं की फसल कटने के बाद अनाज और भूसा घर आया ही था कि इस भीषण आग में सबकुछ जलकर राख हो गया।

साइकिल, पंपिंग सेट, ठेला व उपयोगी चीजें सहित हजारों रुपये नकदी भी जलकर राख हो गई। सब कुछ बर्बाद हो गया। पुलिस व ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। दो घंटे बाद दमकल पहुंचा। लेखपाल मनोज मिश्रा ने बताया कि तीन लाख रुपये की क्षति का आकलन किया गया है। जिसकी रिपोर्ट प्रशासन को भेजी जा रही है।

नगवा गांव के बाग में लगी आग
वजीरगंज थाना क्षेत्र के नगवा स्थित बाग में शुक्रवार दोपहर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि स्वामीनाथ सिंह ने बताया कि गांव का बाग लगभग दो एकड़ क्षेत्रफल में है। तेज हवा के चलते आग ने पूरे बाग को अपनी आगोश में ले लिया। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई लेकिन वह नहीं पहुंचा। ग्रामवासियों ने अथक प्रयास कर आग पर काबू पाया जिससे बड़ी क्षति होने से गांव को बचाया जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed