{"_id":"b0d9110df8b6fccc537854401beb8a3c","slug":"15-contenders-to-become-md-metro","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो का एमडी बनने के लिए 15 दावेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो का एमडी बनने के लिए 15 दावेदार
ऋषि मिश्र/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 14 Jun 2014 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलएमआरसी के एमडी और निदेशकों के पद के लिए शुक्रवार को अंतिम दिन काफी आवेदन आए।
विज्ञापन
करीब 15 आवेदन टेक्नोक्रेट एमडी पद के लिए और लगभग 60 आवेदन तीन निदेशकों के पद के लिए एलएमआरसी को मिले हैं।
अगले महीने से इसके लिए साक्षात्कार का दौर शुरू होगा। मेट्रो के टेक्नोक्रेट एमडी को महीने में करीब ढाई लाख रुपये वेतन दिया जाएगा।
उसका वेतनमान 80 हजार से 1.25 लाख रुपये मासिक तय किया गया है।
जिसमें भत्ते मिलाकर वेतन लगभग ढाई लाख रुपये हो जाएगा। एमडी के तीन तकनीकी निदेशकों की भर्ती की प्रक्रिया शुक्रवार को समाप्त हो गई।
एलएमआरसी टेक्नोक्रेट एमडी, डाइरेक्टर वर्क्स एंड इंफ्रास्ट्रक्चर, डाइरेक्टर रोलिंग स्टॉक और डाइरेक्टर फाइनेंस के लिए आवेदन मांगे गए थे।
चारो पदों के लिए इंजीनियरिंग की डिग्री और अनुभव की अनिवार्य है।
इसमें एमडी का वेतनमान 80 हजार से 1.25 लाख रुपये और सभी डाइरेक्टर के लिए 75 हजार से लेकर 1 लाख रुपये के बीच तय किया गया है।
ये सारी भर्तियां मेट्रो के पहले कॉरिडोर के लिए की जा रहीं हैं।
जो कि अमौसी से मुंशी पुलिया के बीच होगा। एलएमआरसी के प्रमुख सलाहकार और मेट्रोमैन ई. श्रीधरन 18 जून को राजधानी आएंगे। वे यहां मुख्य रूप से टेंडर डॉक्यूमेंट को हरी झंडी देंगे।
वे 18 को पूरे दिन राजधानी में रहेंगे और इस दौरान समीक्षा बैठक भी करेंगे। पिछले दिनों यूपी कैबिनेट ने डीएमआरसी को टेंडर करने का अधिकार दे दिया है।
जिसके बाद में अब श्रीधरन का अनुमोदन होते ही डीएमआरसी निविदा प्रक्रिया शुरू कर देगा।
इसमें उत्तर प्रदेश सरकार का कोई भी नियम नहीं लागू होगा। केवल डीएमआरसी के नियमों का पालन किया जाएगा।
ट्रांसपोर्ट नगर से चारबाग के लिए 550 करोड़ का टेंडर किया जाना है।