फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   15 attack on police in 20 days

योगी सरकार आने के बाद पुलिस पर 20 दिनों में 15 हमले, तीन कर्मियों की हत्या

Tue, 11 Apr 2017 03:12 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Tue, 11 Apr 2017 03:12 PM IST
विज्ञापन
15 attack on police in 20 days
डेमो
योगी सरकार आने के बाद पुलिस पर बढ़े हमले को लेकर गृह विभाग चिंतित है। सचिव गृह मणि प्रसाद मिश्रा ने पुलिस पर हमले की बढ़ी घटनाओं को लेकर चिंता जाहिर की है।
विज्ञापन


मीडिया सेंटर में गृह विभाग के सचिव और आईजी कानून-व्यवस्था ने पत्रकारों को बताया कि पिछले 20 दिनों में पुलिस कर्मियों पर 15 हमले हुए। इसमें तीन सिपाहियों की हत्या हुई है। इनमें 12 घटनाओं का खुलासा पुलिस ने किया है और तीन घटनाओं में अब तक गिरफ्तारियां नहीं हो सकी हैं।
विज्ञापन


आईजी कानून-व्यवस्था हरिराम शर्मा ने बताया कि डीजीपी की ओर से भी सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली टीमों को दोबारा प्रशिक्षण दिया जाए और उन्हें संभावित खतरों के बारे में बताया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी में हमले की घटनाएं बढ़ी

15 attack on police in 20 days
डेमो

संभल में धार्मिक स्थल और ग्रंथ के अपमान के आरोप में भीड़ ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया था। इसके बाद पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई से हालात बेकाबू हो गए और संभल के एसपी व एडिशनल एसपी को हटाना पड़ा। रामपुर में गोकशी की सूचना पर पहुंची पुलिस पर भीड़ ने हमला कर दिया।

आगरा और फिरोजाबाद में सिपाहियों की हत्या कर दी गई, जबकि मुरादाबाद और अमरोहा में भी पुलिस टीम पर हमले की खबरें आईं। ताजा घटना मऊ की है। जहां एक विवादित पट्टे पर बने तालाब में पली मछलियों के बंटवारे के विवाद को सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। 

दो दिन में अलग-अलग जिलों में तीन पुलिस कर्मियों की हत्या के केवल एक मामले में आरोपी की गिरफ्तारी हो सकी है। बाकी दो घटनाओं में बदमाश अभी पुलिस की पहुंच से दूर हैं। आगरा के शाहाबाद में सिपाही अजय यादव की हत्या कर लूटी गई पिस्टल का अब तक सुराग नहीं लग सका है।


वहीं, प्रतापगढ़ में सिपाही राजकुमार सिंह का हत्यारा इरशाद भी पुलिस के शिकंजे से दूर है। गृह सचिव मणि प्रसाद मिश्रा का कहना है कि जल्द ही अपराधी सलाखों के पीछे होंगे। फिरोजाबाद में सिपाही रवि रावत के हत्यारे ट्रैक्टर चालक को रविवार को ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

डीजीपी की खुली छूट, बदमाशों की ईंट से ईंट बजा दो

15 attack on police in 20 days
डीजीपी जावीद अहमद - फोटो : demo pic
लगातार पुलिस पर हमले के बाद डीजीपी जावीद अहमद ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बदमाशों से मुकाबला करने पूरी तैयारी से जाएं और कोई कुछ गड़बड़ करे तो ईंट से ईंट बजा दें।

संघ लोक सेवा आयोग की बैठक करके दिल्ली से लौटने पर डीजीपी ने अमर उजाला से खास बातचीत में कहा कि बदमाशों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य रूप से चार बातों को ध्यान में रखने के लिए कहा गया है।

पुलिस कर्मी अपने व्यवहार में बदलाव लाएं, अपनी कार्यशैली को पारदर्शी बनाएं और घटना स्थल पर जाएं या बदमाश को पकड़ने जाएं तो पूरी तैयारी से जाएं। डीजीपी ने कहा कि पुलिस को अपना सूचना तंत्र मजबूत करने के साथ जनता में भी भरोसा कायम करना जरूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed