{"_id":"5936f60e4f1c1b96158b45ad","slug":"14967741735-srawasti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व वसूली में शिथिलता बरतने वालों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व वसूली में शिथिलता बरतने वालों पर होगी कार्रवाई
Updated Wed, 07 Jun 2017 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्व वसूली में शिथिलता बरतने पर होगी कार्रवाई
- कर करेत्तर समेत राजस्व वसूली की डीएम ने की समीक्षा
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार देर शाम डीएम ने कर व करेत्तर सहित राजस्व वसूली की समीक्षा की। इसमें डीएम ने विभागाध्यक्षों को व्यक्तिगत रुचि लेकर वसूली में तेजी लाने व निर्धारित लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही वसूली में शिथिलता बरतने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कहा कि वसूली से जुड़े विभागीय अधिकारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा। अधिकारी वसूली में तेजी लाकर लक्ष्य पूरा करें अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें। व्यापार कर की समीक्षा में पाया गया कि वसूली की प्रगति धीमी है। इस पर असिस्टेंट कमिश्नर को ढंग से कार्य करने के साथ ही कार्यदायी संस्थाओं/फर्मों के रजिस्ट्रेशन के लिए कार्यशाला आयोजित कर व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्हें कलेक्ट्रेट में अस्थायी कार्यालय खोलने का भी निर्देश दिया। मनोरंजन कर निरीक्षक को भी वसूली कम पाए जाने पर इसी माह लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया गया। डीएम ने सभी उपजिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध खनन किसी भी दशा में नहीं होने देने, यदि किसी भी तहसील क्षेत्र से अवैध खनन की शिकायत संज्ञान में आई तो संबंधित क्षेत्र के एसडीएम एवं तहसीलदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी। पावर कॉर्पोरेशन की वसूली फिसड्डी मिलने व समय से उपभोक्ताओं को बिल नहीं भेजने और विद्युत आपूर्ति दुरुस्त नहीं रखने के कारण डीएम ने अधिशासी अभियंता विद्युत रामसूरत वर्मा को कड़ी फटकार लगाते हुए सभी व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त करने का निर्देश दिया। विद्युत बिल उपलब्ध कराने वाली संस्था द्वारा ढंग से कार्य नहीं करने पर उसे काली सूची में डालने का निर्देश दिया। बैठक में एडीएम सहित सभी एसडीएम, तहसीलदार व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।