{"_id":"5936f5e04f1c1bcf138b45bc","slug":"149677412712-raibaraily-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुजारी और उसके पोते की हत्या का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुजारी और उसके पोते की हत्या का मामला
Updated Wed, 07 Jun 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डबल मर्डर की गुत्थी सुलझाना खाकी के लिए बना टेढ़ी खीर
- नामजद एफआईआर तो दर्ज, लेकिन कई सवालों पर सस्पेंस बरकरार
अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। पुजारी लक्ष्मीकांत मिश्रा उर्फ शास्त्री और उसके पोते निर्भयानंद मिश्रा के मर्डर की गुत्थी सुलझाना खाकी के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। इस मामले में पीड़ित परिवार ने भले ही नामजद एफआईआर दर्ज करा दी है, लेकिन कई सवाल ऐसे हैं, जिस पर सस्पेंस बरकरार हैं। ग्रामीण लूट के लिए मर्डर किए जाने की आशंका जता रहे हैं। पुलिस भी कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।
शिवगढ़ थाना क्षेत्र के पारा खुर्द गांव में जिस तरह रविवार रात पुजारी और उसके पोते की हत्या की गई, उस घटना का खौफ ग्रामीणों के चेहरे पर अब तक बरकरार है। ग्रामीण आशंका जता रहे हैं कि लूट के इरादे से भी हत्या की जा सकती है। साथ ही पुजारी तांत्रिक का कार्य करते थे। हो सकता है कि तांत्रिक कार्य को लेकर किसी से विवाद हो गया हो। वहीं इस मामले में मृतक पुजारी के बेटे सुधीर कुमार मिश्रा ने बछरावां थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव के रजनीश, जितेंद्र और ललित दीक्षित के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
वादी का आरोप है कि रजनीश, जितेंद्र अपने भाई ललित के साथ मेरी बेटी के साथ जबरन शादी कराने का दबाव बना रहे थे। इसको लेकर जानमाल की धमकी दे रहे थे। सवाल ये उठता है कि वादी की बेटी की शादी तो हो गई थी। घटना को अंजाम देना होता तो तब देते। बाद में ऐसा क्यों करेंगे। कुछ ऐसे ही सवाल जो संदेह पैदा कर रहे हैं। एसपी गौरव सिंह का कहना है कि घटना के हर पहलू पर जांच की जा रही है। जल्द डबल मर्डर की हकीकत सामने आएगी।