{"_id":"5936f5dd4f1c1be6778b45e2","slug":"149677412411494-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब मौसम में भी खूब पहुंचे फरियादी, दर्ज हुई 494 शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब मौसम में भी खूब पहुंचे फरियादी, दर्ज हुई 494 शिकायत
Updated Wed, 07 Jun 2017 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खराब मौसम में भी खूब पहुंचे फरियादी, 494 शिकायतें दर्ज
अंबेडकरनगर। खराब मौसम के बावजूद मंगलवार को जिले की विभिन्न तहसीलों में आयोजित तहसील दिवस में बड़ी संख्या में फरियादियों ने पहुंचकर अपनी अपनी समस्याएं रखीं। यह अलग बात है कि समस्याओं के निस्तारण को लेकर कोई गंभीरता नहीं दिखाई गई। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कुल 494 शिकायतें आईं। इनमें से मात्र 24 का ही निस्तारण हो सका।
जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार जलालपुर तहसील दिवस की अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि तहसील दिवस में आने वाली शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ दिलाने में इस बात का ध्यान जरूर रखा जाए कि किसी अपात्र को योजना का लाभ न मिले और कोई पात्र लाभ से वंचित न रह जाए। साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही खुले में शौच को रोकने के लिए पूरी गंभीरता दिखाई जाए। आमजन से आह्वान किया कि न सिर्फ खुद शौचालय का प्रयोग करें, बल्कि दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। इस मौके पर कुल 230 शिकायतें आईं, इनमें से मात्र 11 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हो सका। इस दौरान एसपी सुधीर सिंह, सीडीओ ओपी आर्य, डीडीओ मथुरा प्रसाद मिश्र, प्रभारी सीएमओ डा. ओपी गुप्ता, डीआईओएस विनोद सिंह, बीएसए जेएन सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी जेपी सिंह आदि मौजूद रहे।
भीटी प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम राजमुनि यादव की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में कुल 52 शिकायतें आईं। इनमें से मात्र 2 का मौके पर निस्तारण हो सका। शेष शिकायतों को निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया। इस दौरान नायब तहसीलदार सत्यपाल समेत सभी थानाध्यक्ष मौजूद रहे। आलापुर प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम पंकज कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कुल 100 फरियादियों ने पहुंचकर अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। इनमें से 5 शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया। इस दौरान सीओ कमल यादव समेत सभी थानाध्यक्ष मौजूद रहे। टांडा प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में कुल 39 शिकायतें आईं। इनमें से मात्र 1 शिकायतों का ही निस्तारण हुआ। इस दौरान सीओ वीके श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार प्रभाकर, एसओ मनोज कुमार पंत आदि मौजूद रहे। अकबरपुर में तहसील दिवस की अध्यक्षता एसडीएम विवेक मिश्र ने किया। कुल 73 फरियादियों ने पहुंचकर अपनी अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। इनमें से 5 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ। इस दौरान तहसीलदार गिरिवर सिंह, एसओ रामलखन पटेल, बेवाना एसओ अरविंद सिंह आदि मौजूद रहे।