{"_id":"5936f5d94f1c1b01758b45dd","slug":"1496774120206-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"6 नए डायरिया पीड़ित भर्ती, दो की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
6 नए डायरिया पीड़ित भर्ती, दो की हालत गंभीर
Updated Wed, 07 Jun 2017 03:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
6 और डायरिया पीड़ित भर्ती, दो की हालत गंभीर
अंबेडकरनगर(ब्यूरो)। बदले मौसम के बीच जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में बीते 24 घंटे में छह लोग डायरिया की चपेट में आकर जिला अस्पताल में भर्ती हुए। इनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
बीते 24 घंटे में डायरिया की चपेट में आए छह नए मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हुए। जानकारी के अनुसार जलालपुर थाना अन्तर्गत मंगुराडिला गांव निवासी दीपक (18) पुत्र रामकिशोर सोमवार देर रात अचानक डायरिया की चपेट में आ गया। स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अकबरपुर थाना अन्तर्गत उकरा गांव निवासी महेश (19) पुत्र रामकिशोर को सोमवार देर शाम उल्टी व दस्त होने पर परिवारीजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बेवाना थाना अन्तर्गत अशरफाबाद निवासी रामकरन की 14 वर्षीय पुत्री पूनम को मंगलवार भोर में उल्टी दस्त शुरू हो गया। स्थानीय इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अकबरपुर थाना अन्तर्गत बनगांव निवासिनी अंशू सिंह (25) पत्नी राहुल को मंगलवार भोर में डायरिया की चपेट में आने के बाद परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। भीटी थाना अन्तर्गत आशाजीतपुर गांव निवासी ओमप्रकाश का 7 वर्षीय पुत्र अंकित मंगलवार भोर में डायरिया की चपेट में आ गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसे पहले सीएचसी भीटी, फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। टांडा थाना अन्तर्गत देवहट गांव निवासी सर्वजीत (65) पुत्र झिनकू को सोमवार देर रात्रि उल्टी दस्त शुरू हो गया। स्थानीय इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।