{"_id":"5935a8304f1c1b195b8b4575","slug":"149668870212-raibaraily-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले हत्थे चढ़ा गिरोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले हत्थे चढ़ा गिरोह
Updated Tue, 06 Jun 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार, चार फरार
- 6200 रुपये की नकदी समेत अन्य सामान बरामद किया गया
अमर उजाला ब्यूरो
डीह (रायबरेली)। डीह थाना पुलिस ने लूट के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि चार मौके से फरार हो गए। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 6200 रुपये की नकदी समेत अन्य सामान बरामद किया है।
डीह थानेदार जीडी शुक्ला ने मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम के साथ रविवार रात पारा मोड़ के पास से छापा मारकर लूट के आरोपियों को दबोच लिया। थानेदार ने बताया कि राहुल शर्मा निवासी भमौरा, शैलेंद्र यादव उर्फ टिंकू निवासी तिकोनिया, धीरज यादव निवासी नेवाजी खां का पुरवा थाना पट्टी थाना लालगंज अझारा जिला प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया गया है। वहीं दिनेश सरोज निवासी देवापुर वर्मा नगर, धर्मपाल, चंद्रपाल, प्रदीप कुमार निवासी लालगंज अझारा, कान्हा यादव उगरारा प्रतापगढ़ फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए बदमाशों के पास 6200 रुपये की नकदी के अलावा एक मोबाइल, दो अधार कार्ड, डेविड कार्ड, विजटिंग कार्ड समेत अन्य सामान बरामद किया गया है। थानेदार ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों ने ही 22 मई को किसान सत्यनारायण के साथ 22 हजार रुपये की लूट की थी। अमेठी जिले में बाइक छीनी थी। साथ ही नसीराबाद थाना क्षेत्र में भी लूट की घटना को अंजाम दिया था। फरार बदमाशों की तलाश की जा रही है।