फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   महेट में बन रही गुणवता विहीन बाउंड्रीवाल का डीएम ने रोका निर्माण

महेट में बन रही गुणवता विहीन बाउंड्रीवाल का डीएम ने रोका निर्माण

Sat, 03 Jun 2017 11:48 PM IST
Updated Sat, 03 Jun 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
महेट में बन रही गुणवता विहीन बाउंड्रीवाल का डीएम ने रोका निर्माण
महेट में बाउंड्रीवॉल का निर्माण रुकवाया
विज्ञापन

कटरा (श्रावस्ती)। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती के महेट में साढ़े आठ करोड़ रुपये से बाउंड्रीवॉल का निर्माण कराया जा रहा है। सात किलोमीटर लंबे इस बाउंड्रीवाल निर्माण में अनियमितता की शिकायत की गई थी। इस पर शुक्रवार शाम डीएम ने इसका निरीक्षण किया। गुणवत्ता विहीन कार्य मिलने पर जिलाधिकारी ने इसे रुकवाने के साथ ही जांच के लिए निर्माण सामग्री का सैंपल भी भरवाया।
बौद्ध तपोस्थली के महेट में करीब सात किलोमीटर लंबे बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए शासन की ओर से साढ़े आठ करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। स्थानीय लोगों की ओर से निर्माण कार्य में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया गया था। इस पर शुक्रवार शाम को जिलाधिकारी दीपक मीणा ने मौके पर पहुंच कर निर्माण कार्य का स्थलीय सत्यापन किया। इसमें दोयम दर्जे की ईंट व गुणवत्ता विहीन निर्माण सामग्री का प्रयोग मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए कार्यदाई संस्था के प्रतिनिधि को फटकार लगाई। इसके साथ ही विभागीय अधिकारियों को बुलाकर जांच के लिए निर्माण सामग्री का सैंपल भरवाने के साथ ही कार्य रोकने का निर्देश दिया। इस दौरान उनके साथ एसपी विजय ढुल, पुरातत्व विभाग के प्रभारी एके तिवारी, सीओ इकौना नवल किशोर मौजूद रहे
विज्ञापन


बाढ़ पीड़ितों का जाना हाल
कटरा (श्रावस्ती)। शुक्रवार को इकौना आए डीएम ने तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांव राजगढ़ गुलरिहा, बगनहा, शिवनारायणपुर, डिंगुराजोत, पटना, खरगौरा गनेश आदि का भ्रमण भी किया गया। इस दौरान डीएम ने बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों का हाल भी जाना। साथ ही लोगों को दैवीय आपदा के दौरान एहतियात बरतने तथा बाढ़ को लेकर सावधान रहने की नसीहत भी दी। साथ ही पीड़ितों को शासन की ओर से हर संभव राहत भी देने की बात कही। इस मौके पर एसपी, तहसीलदार इकौना व हल्का लेखपाल सहित, प्रधान व काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed