फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ईद आज, सजदे में झुकेंगे सिर, दुआ को उठेंगे हाथ

ईद आज, सजदे में झुकेंगे सिर, दुआ को उठेंगे हाथ

Fri, 15 Jun 2018 10:32 PM IST
Updated Fri, 15 Jun 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
ईद आज, सजदे में झुकेंगे सिर, दुआ को उठेंगे हाथ
गोंडा। ईद-उल-फितर (ईद) का चांद शुक्रवार को नजर आने के बाद जिले भर में शनिवार को ईद मनाई जाएगी। ईद के दिन रोजेदार खुदा के बतौर मेहमान ईदगाहों में हाजिर होंगे। जिन्हें एक माह के रोजे रखने के लिए ईद के रूप में खुशी का इनाम मिलेगा। ईद के दिन खुदा की इबादत के लिए लोगों के सिर सजदे में झुकेंगे और हाथ उठा कर अपनी व मुल्क में खुशहाली, तरक्की व अमन-चैन कायम रखने के लिए दुआएं मांगेंगे। जिला प्रशासन की ओर से ईद को लेकर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। शहर के बड़े ईदगाह में सुबह 9:30 बजे ईद की नमाज अदा की जाएगी। इसके अलावा अलग-अलग मस्जिदों में भी ईद-उल-फितर की नमाज अदा की जाएगी।
विज्ञापन

नगर के पटेल नगर ईदगाह पर साफ सफाई करायी जा चुकी है। सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन के अधिकारियों की ओर से ईदगाह व आसपास के इलाके का जायजा लिया गया है। गोंडा ईदगाह कमेटी की ओर से ईद-उल-फितर की नमाज को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ईदगाह कमेटी व सुन्नी शरई रूअते हिलाल कमेटी की ओर से शुक्रवार को चांद होने पर शनिवार को ईद मनाने का एलान किया गया है। नगर के मुख्य ईदगाह में सुबह 9:30 बजे ईदगाह के इमाम मौलाना मजक्किर हुसैन ईद की नमाज अदा कराएंगे। जिला प्रशासन की ओर से ईद की नमाज को लेकर शुक्रवार को रूट डायवर्जन भी किया गया है। ईदगाह चौराहा व ईदगाह की ओर जाने वाली सड़क पर सुबह आठ बजे से नमाज खत्म होने तक सभी वाहनों का संचालन प्रतिबंधित कर दिया है।
विज्ञापन



कहां कब होगी ईद की नमाज
* बैरिस्टर रजीउद्दीन मस्जिद कचहरी - 8:00 बजे
* औलिया मस्जिद दरगाह कुतुबे गोंडा- 10:00 बजे
* मस्जिद मनिहारान चौक बाजार- 7:00 बजे
* जामा मस्जिद फुरकानिया मेवातियान- 7:30 बजे
* डिप्टी साहब मस्जिद पटेलनगर - 10:00 बजे
* जामा मस्जिद पटेल नगर गोंडा- 10:30 बजे

शिया इमामबाड़ा में 10 बजे होगी ईद की नमाज
शिया समुदाय के लोग नगर में मोहल्ला रकाबगंज में स्थित शिया इमामबाड़े में शनिवार को ईद की नमाज सुबह 10 बजे अदा करेंगे। अंजुमन इत्तेहादुल मोमिनीन हुसैनियां इमामबाड़ा के सदर सैय्यद डॉ. आजद हुसैन आब्दी ने बताया कि शुक्रवार को 30 रमजान पूरा हो गया। शनिवार को ईद की नमाज शिया इमामबाड़े में 10 बजे होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईद के लिए जमकर हुई खरीदारी
चांद रात ईद के चांद निकलने वाले दिन शुक्रवार को बाजार की रौनक अपने पूरे जोरों पर दिखी। पूरा बाजार खरीदारों की भीड़ से भरा नजर आया। शहर के चौक बाजार, फैजाबाद रोड, रकाबगंज, बाजाजा बाजार, ठठेरी बाजार में खरीदारों की भीड़ से देर तक रौनक कायम रही। जूते, चप्पल, रूमाल, टोपी, कास्टमेटिक्स, कुर्ता पैजामा आदि की दुकानों पर खरीदारों का तांता लगा रहा। महिलाओं की अच्छी खासी भीड़ दिखी। महिलाओं ने अपने पसंद की वस्तुओं की देर रात तक खरीदारी करती रही।


करीबियों के दीदार से ही होती है सच्ची ईद
ईद के दिन गर अपने दोस्तों के दीदार हो जाएं तो सच पूछो दुनिया में उसी की ईद होती है। किसी शायर की कही यह बात वास्तव में बड़ी लाजवाब है। घर में ईद की खुशी को अगर अपने दोस्त अहबाब मिलने जुलने वालों के साथ साझा न किया जाए तब तक ईद की खुशी पूरी नही होती है। शहर के लतीफुर्रहमान खान कहते हैं कि ईद में सब कुछ भुलाकर लोगों से मिलना चाहिए उनके साथ दावत खानी चाहिए। उन्होंने बताया कि वे घंटो मेहमानों का इंतजार करते रहते हैं। आने वाले दोस्तों मेहमानों से मिलकर जो खुशी व शुकून मिलता है। उसे बयां नही किया जा सकता। जिले के प्रतिष्ठित इंजीनियर कासिम खां का कहना है कि ईद की खुशी तब तक मुकम्मल नही होती जब तक घर पर सभी दोस्त अहबाब व मेहमान न जाएं। घर पर लोगों से ईद मिलने से बड़ी खुशी मिलती है। इसके बाद साथ में सेवईंयां खाने से यह दो गुना हो जाती है। वह मेहमानों से मिलकर खुद भी कई जगह लोगों से मिलने के लिए घर से निकलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed