फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   तीन दिन की छुट्टी पर गए गुस्साए 210 वीडीओ

तीन दिन की छुट्टी पर गए गुस्साए 210 वीडीओ

Tue, 29 May 2018 12:33 AM IST
Updated Tue, 29 May 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
तीन दिन की छुट्टी पर गए गुस्साए 210 वीडीओ
रायबरेली। मांगें पूरी न होेने पर ग्राम पंचायत अधिकारी-ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति ने सोमवार से आंदोलन तेज कर दिया। काली पट्टी बांधकर विरोध जताने के बाद सोमवार को जिले के सभी 210 ग्राम पंचायत व विकास अधिकारी तीन की छुट्टी पर चले गए हैं। इससे ब्लॉकों के साथ ही सभी 989 ग्राम पंचायतों में कामकाज प्रभावित हो गया है। ब्लॉकों में सोमवार को सन्नाटा रहा। लोग बिना काम के ही लौटने को मजबूर दिखे।
विज्ञापन

ब्लॉकों में तैनात ग्राम पंचायत व विकास अधिकारी शैक्षिक योग्यता स्नातक व ओ लेवल कंप्यूटर प्रमाणपत्र, ग्रेड पे 2800 के साथ ही प्रोन्नति को लेकर लंबे समय से मांग कर रहे हैं। सरकार मांगों को पूरा नहीं कर रही है। पिछले दस दिनों से इन मांगों को लेकर कर्मचारी काली पट्टी बांधकर विरोध जता रहे हैं। इसके बाद भी मांगें पूरी न किए जाने पर सोमवार को सभी 210 ग्राम पंचायत व विकास अधिकारी एक साथ सामूहिक अवकाश पर चले गएं।
विज्ञापन

वे तीन दिन तक लगातार ब्लॉकों में कामकाज के लिए नहीं जाएंगे। कर्मचारियों की हड़ताल का असर सोमवार को पहले ही दिन देखने को मिला। तमाम लोग काम के लिए ब्लॉकों में गए, लेकिन कर्मचारियों के न मिलने के कारण बिना काम के ही वापस हो गए। समिति के अध्यक्ष सर्वेंद्र सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष सुशील यादव, रणवीर सिंह, आलोक शुक्ला आदि ने बताया कि दो जून को विकास भवन में आमरण अनशन किया जाएगा। मांगों को पूरा कराने के लिए आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed