फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   बलरामपुर ने बाराबंकी को 225 रनों से दी शिकस्त

बलरामपुर ने बाराबंकी को 225 रनों से दी शिकस्त

Sat, 28 Apr 2018 10:32 PM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर ने बाराबंकी को 225 रनों से दी शिकस्त
फैजाबाद। डीसीए के तत्वावधान में डॉ. भीमराव अंबेडकर राज्य विद्यालय क्रीड़ा संस्थान स्पोर्ट्स स्टेडियम फैजाबाद में शनिवार को अंडर-19 चयन ट्रायल प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता के पहले दिन बलरामपुर और बाराबंकी के बीच मैच खेला गया। बलरामपुर ने बाराबंकी को 225 रनों से पराजित कर अपना विजय अभियान शुरू किया।
विज्ञापन

टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बलरामपुर की टीम ने 40 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 265 रन बनाए। टीम के लिए हर्षवर्धन और वशिष्ठ शुक्ला की अर्धशतकीय पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बाराबंकी की टीम बलरामपुर की घातक गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण के आगे 19.2 ओवर में 40 रन ऑल आउट हो गई। बाराबंकी कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। मैच के दौरान अंपायर की भूमिका विजय शर्मा, विजय प्रताप सिंह, स्कोरर कासिम ने निभाई। मौके पर जिला क्रिकेट संघ के सचिव उमेर अहमद, अखलाख अहमद, बलरामपुर क्रिकेट संघ के सचिव इमरान अहमद, विनय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed