फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, तीन घायल

बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, तीन घायल

Sat, 21 Apr 2018 11:48 PM IST
Updated Sat, 21 Apr 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, तीन घायल
बीकापुर (फैजाबाद)। कोतवाली क्षेत्र के पिपरी जलालपुर-तारुन मार्ग पर गुधौर चौराहे के पास शनिवार दोपहर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मृतक के पुत्र की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है ।
विज्ञापन

तारुन थाना क्षेत्र के परमानंदपुर गांव निवासी रामू (45) पुत्र बुधराम अपने गांव के निवासी नवनीर्त (23) के साथ बाइक से बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के पातुपुर गांव में अपने पुत्र की शादी का निमंत्रण पत्र देने जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में रामू की मौत हो गई, जबकि उनकी बाइक पर बैठा नवनीत गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि दूसरी बाइक पर सवार अमित पाठक (24) तथा राहुल गोस्वामी (18) निवासी चपरासी का पुरवा दशरथपुर कोतवाली बीकापुर घायल हो गए। रामू के घरवालों ने बताया कि मृतक के पुत्र की 29 अप्रैल को शादी है, जिसके शादी का निमंत्रण कार्ड बांटने के लिए निकले थे। प्रभारी निरीक्षक अरविंद पांडे ने बताया कि मृतक के पुत्र सुनील की तहरीर पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ दुर्घटना करने का मामला दर्ज कर लिया गया है। बताया जाता है कि बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed