{"_id":"5adb7cc94f1c1b5f098b5cc4","slug":"141524333769-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम संस्कार में शामिल होने आए दो युवक सरयू नदी में डूबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम संस्कार में शामिल होने आए दो युवक सरयू नदी में डूबे
Updated Sat, 21 Apr 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। गर्मी के चलते सरयू का जलस्तर कम होने के साथ ही डूबने की घटनाएं भी बढ़ने लगी हैं। शनिवार को दोपहर अंतिम संस्कार में शामिल होने आए दो युवक सरयू में स्नान करते समय नदी में डूब गए। स्थानीय गोताखारों ने डूब रहे युवकों को बचाने के लिए नदी में छलांग लगाई, लेकिन तब तक दोनों नदी के आगोश में समा चुके थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों व जाल के माध्यम से तलाश शुरू कराई है।
गोंडा के नवाबगंज थाना क्षेत्र के पड़वा मोहल्ले से करीब 100 लोग अयोध्या अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे। अपराह्न लगभग 2.30 बजे अंतिम संस्कार के बाद लोग सरयू के कच्चाघाट पहुंचे और नदी में स्नान करने लगे। इसी बीच अनिल (35) व श्याम (20) नदी में डूबने लगे। उन्हें डूबता देख स्थानीय गोताखोरों ने नदी में छलांग लगाई, लेकिन तब तक दोनों युवक नदी में समा गए। नदी में डूबा अनिल अपने जीजा की मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अयोध्या आया था। घटना से घाट पर हड़कंप मच गया। सूचना पर कोतवाली प्रभारी विनोद बाबू मिश्र, नयाघाट प्रभारी अमित मिश्र मौके पर पहुंचे और जाल व गोताखोरों के माध्यम से शवों की तलाश शुरू की गई। कोतवाली प्रभारी विनोद बाबू मिश्र ने बताया कि जाल व गोताखोरों के माध्यम से शवों की तलाश कराई जा रही है। समाचार लिखे जाने तक दोनों युवकों का पता नहीं चल सका था।