{"_id":"5aad51984f1c1b71778b5fe1","slug":"141521308056-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लपटों के कहर से 75 घर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लपटों के कहर से 75 घर राख
Updated Sat, 17 Mar 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लपटों के कहर से 75 घर राख
बलरामपुर। ललिया थाना क्षेत्र की भरहापारा ग्राम पंचायत के मजरे दुंदपुर में शनिवार दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग में 75 घर जल गए। आग से तीन बकरियों की मौत हो गई और एक बछड़ा गंभीर रूप से झुलस गया।
अग्निकांड में करीब 20 लाख रुपए की संपत्ति जलकर खाक हुई है। ललिया थाने की पुलिस ने ग्रामीणों व फायर ब्रिगेड टीम की मदद से घंटों मशक्कत कर आग पर काबू पाया। मौके पर पहुंचे तहसीलदार, सीओ, राजस्व निरीक्षक व हल्का लेखपाल क्षति का आंकलन करने में जुटे हैं।
दुंदपुर निवासी बलिराम ने बताया कि, शनिवार दोपहर उनके घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने दुलारे, दोखे, मुन्नालाल, श्यामपता, शंकर, पारस, सीताराम, जगतराम, सुधीर, बृजलाल, संचितराम, दयाराम, कामता, रामखेला वन, चन्द्रिका, शेषराम, रामबरन, नीबर, परशुराम, सुहेल, राजेन्द्र, राम बिहारी, अयोध्या, लल्लन सहित 75 ग्रामीणों के घरों को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
मुन्नालाल, तालुक व कांग्रेस की एक-एक बकरी जलकर मर गई है। मौजराम का एक बछड़ा भी गंभीर रूप से झुलस गया है। सदर तहसीलदार रोहित मौर्य, सीओ मनोज कुमार यादव, थानाध्यक्ष संजय नाथ तिवारी व ग्राम प्रधान अभिमन्यु कैराती ने फायर ब्रिगेड टीम व ग्रामीणों के साथ मिलकर घंटों मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
तहसीलदार ने राजस्व निरीक्षक जग्गूलाल व हल्का लेखपाल अमरेश बहादुर को क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। ग्राम प्रधान ने बताया कि, अग्निकांड में 20 लाख रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। गरीबों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। ग्राम प्रधान ने प्रशासन से पीड़ितों को तत्काल मदद मुहैया कराने की मांग की है। राजस्व निरीक्षक व हल्का लेखपाल ने बताया कि, क्षति का आंकलन किया जा रहा है।