{"_id":"5a6a15424f1c1b81268b66b0","slug":"141516901698-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजपूतों ने भंसाली का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजपूतों ने भंसाली का पुतला फूंका
Updated Thu, 25 Jan 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत की रिलीज का विरोध जिले में भी शुरू हो गया है। गुरुवार को करणी सेना के पदाधिकारियों ने वीर विनय चौराहे पर भंसाली का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। चक्का जामकर फिल्म पर बैन लगाने की मांग की गई। पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
करणी सेना के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह, नितेंद्र कांत बिशेन, दिव्यांशु सिंह, कमलेश्वर सिंह व गौरव सिंह समेत कई पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को वीर विनय चौराहे पर एकजुट होकर आक्रोश जताते हुए पद्मावत फिल्म के निर्माता संजय लीला भंसाली का पुतला फूंका। निर्माता के खिलाफ नारेबाजी करते हुए फिल्म को बैन करने की मांग की। कहा कि कुछ प्रदेशों के सिनेमा घर के मालिकों ने करणी सेना के निवेदन पर फिल्म प्रदर्शित न करने का निर्णय लिया है लेकिन कुछ सिनेमा घर के मालिक फिल्म प्रदर्शित करने जा रहे हैं। इससे देश की संस्कृति में आस्था रखने वाले लोगों को गहरा आघात पहुंचा है। ऐसी स्थिति में इस फिल्म को प्रदर्शित करना समाज हित में उचित नहीं है। डीएम राकेश कुमार मिश्र व एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि करणी सेना के आक्रोश को देखते हुए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए है।