फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   बिजली गिरने से युवक की मौत, मकान दरका

बिजली गिरने से युवक की मौत, मकान दरका

Sun, 24 Sep 2017 12:04 AM IST
Updated Sun, 24 Sep 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
बिजली गिरने से युवक की मौत, मकान दरका
बाराबंकी। जनपद में दो दिन हुई झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। शुक्रवार रात बारिश के दौरान बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। एक मकान दरक गया। पेड़ गिरने से कई स्थानों पर घंटों आवागमन बाधित रहा। बिजली के तार टूटने से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। ओबरी फीडर से जुड़े मोहल्लों के लोगों ने शुक्रवार रात बिजली के बिना गुजारी। शुक्रवार रात की बारिश के बाद शहर के कई मोहल्लों मेें जलभराव हो गया। इससे परेशान पंचशील कालोनी के निवासियों ने नाका चौराहा जाम कर हंगामा काटा। इससे हाईवे पर करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। एसडीएम सदर ने लोगों को समझाकर जाम हटवाया।
विज्ञापन

रामसनेहीघाट क्षेत्र में लगुनी बाजपुर निवासी सचिन (20) शुक्रवार रात नौ बजे लखनऊ से आ रहे भाई पवन को लेने दिलौना मोड़ गया था। राजमार्ग पर खड़े होकर वह भाई के आने का इंतजार कर रहा था। इस दौरान गिरी बिजली की चपेट में आने से सचिन की मौत हो गयी। एसडीएम राहुल यादव ने बताया कि जांच के बाद परिवार को सहायता दी जायेगी। उधर दरियाबाद-भिटरिया रोड स्थित जेठौती राजपूतांन निवासी अजय सिंह की दुकान पर शुक्रवार शाम बारिश के दौरान अचानक बिजली गिरने से उसकी छत में दरार पड़ गयी। छत के ऊपर लगे डीटीएच की छतरी भी टूट कर गिर गई।
विज्ञापन

कई मोहल्लों की बिजली आपूर्ति रही बाधित
बाराबंकी। शहर के ओबरी उपकेंद्र से जुड़े करीब ढाई हजार लोगों को शुक्रवार रात बिना बिजली के काटनी पड़ी। शाम को बारिश के दौरान वोल्टेज हाई होने से उनके घरों के विद्युत उपकरण फुंक गए। बारिश के चलते शुक्रवार देररात ओबरी जंगल में विद्युत तार पर पेड़ की डाल गिरने से तार टूट गया। इससे ओबरी उपकेंद्र से जुड़े मोहल्ले की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। शहर क्षेत्र के मोहल्ला लखपेड़ाबाग, लक्ष्मणपुरी कालोनी, बंकी आदि इलाकों में इंसुलेटर में पानी आने से एक घंटा विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरों में भरा पानी तो जाम किया हाईवे
बाराबंकी। शहर की पंचशील कालोनी में बारिश से जलभराव हो गया। जल निकासी के लिए नाली नहीं बनाए जाने से गंदा पानी लोगों के घरों में भर गया। इससे भड़के लोगों ने शनिवार को नाका चौराहे पर पहुंच गए और नेशनल हाईवे जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सड़क के दोनों ओर और हैदरगढ़ रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सूचना पर पहुंचे एसडीएम सदर एसपी सिंह के समझाने पर लोग शांत हुए। वहीं शहर के नबीगंज मोहल्ले में भी बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया।
पेड़ गिरने से रातभर बाधित रहा हैदरगढ़ रोड
सिद्धौर (बाराबंकी)। बाराबंकी-हैदरगढ़ मार्ग पर शुक्रवार रात करीब दो बजे मुबारकपुर गांव के पास नीम का एक पुराना पेड़ अचानक गिर गया। इससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। ग्राम प्रधान लक्ष्मी नरायन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सुबह करीब पांच बजे पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन वन विभाग का कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। ग्रामीणों ने पेड़ काटकर रास्ते से हटाया। इसके बाद सुबह सात बजे आवागमन बहाल हो सका।


सुबह नौ बजे से 1 बजे तक होगी विद्युत कटौती
रामसनेहीघाट क्षेत्र के 132केवी विद्युत उपकेन्द्र से जुड़े जैदपुर व कोठी क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति सुबह नौ बजे से दोपहर बाद एक बजे तक बाधित रहेगी। अधिशासी अभियंता राधेश्याम भास्कर ने उक्त समय में अनुरक्षण कार्य होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed