{"_id":"59a5b3994f1c1b4c738b45a9","slug":"141504031641-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला पदार्थ खिला तीन बुजुर्गों को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशीला पदार्थ खिला तीन बुजुर्गों को लूटा
Updated Wed, 30 Aug 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अति सुरक्षित यलो जोन स्थित भरत महल मंदिर में हुई वारदात
अयोध्या। रामनगरी के अति सुरक्षित यलो जोन स्थित भरत महल मंदिर में रहकर पूजा-पाठ करने वाले तीन बुजुर्गों को एक झोलाछाप डॉक्टर ने कमर दर्द की दवा के नाम पर नशीला पदार्थ खिलाकर लूट लिया। तीनों को श्रीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। श्रीरामजन्म भूमि पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच की है।
घटनास्थल रामजन्म भूमि के चेकिंग प्वाइंट से महज कुछ कदम की दूरी पर है, जहां बड़ी संख्या में सशस्त्र सुरक्षाकर्मियों की तैनाती होती है। बावजूद इसके सोमवार रात नशीला पदार्थ खिलाकर लूट की घटना घटित हुई। घटना का पता मंगलवार की सुबह उस समय हुआ जब मंदिर में तीनों अचेतावस्था में मिले।
जानकारी के अनुसार, थाना रामजन्मभूमि क्षेत्र स्थित भरत महल मंदिर में चार साल से पूजा व सेवा करने वाले 80 वर्षीय भरत सिंह, 70 वर्षीय कुसुम सिंह और उनके पति 80 वर्षीय मुक्ता प्रसाद निवासी हमीरपुर को सोमवार शाम एक व्यक्ति मंदिर परिसर में मिला। खुद को आयुर्वेदिक डॉक्टर बताकर घुल-मिल गया।
विज्ञापन
रात में मंदिर में सभी लोगों के साथ भोजन किया। फिर उसने कमर दर्द से पीड़ित भरत सिंह को एक दवा पिलाई, इसके बाद मंदिर परिसर में मौजूद बुजुर्ग महिला कुसुम व उसके पति मुक्ता ने भी कमर दर्द से मुक्ति पाने के लिए इस व्यक्ति द्वारा दी हुई आयुर्वेदिक दवा पी। इसके कुछ देर बाद सभी बेहोश हो गए, इस बीच युवक भाग गया।
मंदिर के महंत गौरीशंकर दास ने बताया कि सुबह 6 बजे उनकी आंख खुली तो तीनों भक्त अचेतावस्था में पड़े थे। उन्होंने तत्काल 100 नंबर पर फोन किया। एंबुलेंस बुलाकर सभी को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, होश आने पर कुसुम ने गले से सोने की चेन व 15 हजार रुपए नकद गायब होने का आरोप लगाया।
दो अन्य लोगों को देर शाम होश नहीं आया था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। सूचना पर सीओ अयोध्या अजय राय व फोरेंसिक विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और जांच की। रामजन्मभूमि प्रभारी सुनील मिश्र ने बताया कि महंत की तहरीर पर जहरखुरानी में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।