{"_id":"5cb42df6bdec221428363c3c","slug":"14-years-old-boy-drowned-in-gomti-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूर्ति विसर्जन के दौरान किशोर गोमती में डूबा, अवैध बालू खनन बना मौत का कारण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मूर्ति विसर्जन के दौरान किशोर गोमती में डूबा, अवैध बालू खनन बना मौत का कारण
Mon, 15 Apr 2019 12:39 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 15 Apr 2019 12:39 PM IST
विज्ञापन
रजनीश (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में गोसाईंगंज के बस्तौली गांव में रविवार दोपहर मूर्ति विसर्जन के दौरान किशोर नदी में डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से किशोर का शव बाहर निकलवाया। परिवारीजनों के कहने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम को नहीं भिजवाया। ग्रामीणों के मुताबिक, हादसा अवैध बालू खनन के कारण हुआ।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार सिंह के मुताबिक , गोसाईंगंज इलाके के अमेठी कस्बे के कटरा मोहल्ला निवासी श्रवण कुमार यादव का बेटा रजनीश यादव (14) रविवार दोपहर परिवार के साथ मूर्ति विसर्जन करने बसतौली गांव के निकट गोमती तट पर गया था।
विज्ञापन
इस दौरान पैर फिसलने से वह गहराई में चला गया। काफी देर तक वह ऊपर नहीं आया तो परिवारीजन चीखने लगे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची गोसाईंगंज पुलिस ने गोताखोरों की मदद से किशोर का शव बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
बसतौली के पास नदी का एक हिस्सा थानाक्षेत्र में आता है। दूसरा बाराबंकी में। गोमती में लिफ्टर मशीनों से बालू खनन किया जा रहा है। स्थानीय लोगों की माने तो सालों से खनन होने के चलते काफी गहराई हो गई है। अवैध खनन को पुलिस की सह मिली है। हादसे के तुरंत बाद बालू खनन करा रहे लोग भाग निकले।