फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   14 trains cancelled because of doubling of track in Lucknow chhapara.

यूपी: बलिया में दोहरीकरण के चलते लखनऊ-छपरा सहित 14 ट्रेनें निरस्त, कई ट्रेनों के रास्ते बदले

Wed, 09 Mar 2022 12:32 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 09 Mar 2022 12:32 PM IST
सार

रेलवे ट्रैक का दोहरीकरण होने के कारण लखनऊ-छपरा सहित 14 ट्रेनों को निरस्त किया गया है। जानें- कौन-कौन सी ट्रेनों के रास्ते बदले गए हैं।

विज्ञापन
14 trains cancelled because of doubling of track in Lucknow chhapara.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

रेलवे प्रशासन ने वाराणसी मंडल बलिया-सहतवार खंड के दोहरीकरण के परिपेक्ष्य में लखनऊ-छपरा सहित 14 ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि कुछ ट्रेनों के रूट में फेरबदल भी किया गया है। इसके अलावा यात्रियों की सुविधा के लिए दक्षिण रेलवे के काटोल स्टेशन पर 16093 एवं 16094 एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-लखनऊ जंक्शन-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस का 8 मार्च से एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से और 10 मार्च से लखनऊ जंक्शन से छह माह के लिए प्रायोगिक तौर पर अस्थाई ठहराव प्रदान किया गया है। ट्रेन चेन्नई से आने पर काटोल स्टेशन पर 03:04 बजे पहुंचकर 03:05 बजे छूटेगी। वापसी में लखनऊ से काटोल स्टेशन पर 8:17 बजे पहुंचकर 08:18 बजे छूटेगी।

विज्ञापन


कौन सी ट्रेन कब निरस्त
04652 अमृतसर-जयनगर विशेष एक्सप्रेस 9, 11 13 एवं 16 मार्च। 04651 जयनगर-अमृतसर विशेष एक्सप्रेस 11, 13, 15 मार्च। 14016 आनन्दविहार-रक्सौल एक्सप्रेस 11 एवं 13 मार्च। 14015 रक्सौल-आनन्दविहार एक्सप्रेस 13 एवं 15 मार्च। 14524 अम्बाला-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 12 मार्च। 14523 मुजफ्फ रपुर-अम्बाला एक्सप्रेस 14 मार्च। 09065 सूरत-छपरा विशेष एक्सप्रेस 14 मार्च। 09066 छपरा-सूरत विशेष एक्सप्रेस 16 मार्च। 115 छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस 12 मार्च। 15116 दिल्ली-छपरा एक्सप्रेस 13 मार्च। 15054 लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस 9 से 18 मार्च। 15053 छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस 13 से 19 मार्च। 15084 फर्रुखाबाद-छपरा एक्सप्रेस 12 से 18 मार्च। 15083 छपरा-फर्रूखाबाद एक्सप्रेस 10 से 19 मार्च।
विज्ञापन


ये ट्रेंने बदले रास्ते से चलेंगी
- दरभंगा से 12, 14 एवं 16 मार्च को प्रस्थान करने वाली 19166 दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस छपरा-भटनी-मऊ।
-  मुजफ्फ रपुर से 10 एवं 17 मार्च को प्रस्थान करने वाली 14523 मुजफ्फ रपुर-अम्बाला एक्सप्रेस छपरा-भटनी-औड़िहार।
- अहमदाबाद से 9, 11, 13 एवं 16 मार्च प्रस्थान करने वाली 19165 अहमदाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस  मऊ-भटनी-छपरा।
- अजमेर से 10 एंव 14 मार्च प्रस्थान करने वाली 15716 अजमेर-किशनगंज एक्सप्रेस  मऊ-भटनी-छपरा।
- किशनगंज से 13 मार्च प्रस्थान करने वाली 15715 किशनगंज-अजमेर एक्सप्रेस  छपरा-भटनी-मऊ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed